
जबलपुर जय लोक। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक मिश्रा के बड़े बेटे युवा कांग्रेस नेता अंकित मिश्रा का आज सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया है। युवा नेता अंकित मिश्रा दो दिन पूर्व अपने कटंगा कॉलोनी स्थित निवास की छत से हादसे का शिकार होकर नीचे गिर पड़े थे। इस दुर्घटना में उन अंकित के सिर में अंदरूनी गंभीर चोटें आई थी। रक्त रिसाव ना होने के कारण मस्तिष्क में काफी खून जमा हो गया था। अंकित की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे घटना दिनांक की रात को ही एयर एंबुलेंस की मदद से जबलपुर हॉस्पिटल से दिल्ली एक बड़े अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया था। सर की छोटे गंभीर थी जिसके कारण वहां पर भी 72 घंटे निगरानी में रखने की बात डॉक्टर द्वारा कही गई थी। जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रहे अंकित मिश्रा ने आज सुबह अंतिम साँसें ली। अंकित मिश्रा युवा कांग्रेस के चर्चित नेता थे और लगातार सक्रिय रहकर काम करते थे। कुछ समय पूर्व ही अंकित मिश्रा की शादी हुई थी और उनकी दो छोटी बच्चियों भी हैं। वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा के बड़े बेटे थे उनसे छोटे अर्पित मिश्रा है जो इलाज के दौरान दिल्ली में अपने भाई के साथ ही मौजूद है जल्द ही अंकित मिश्रा को अंतिम संस्कार के लिए जबलपुर लाया जाएगा।
Author: Jai Lok







