Download Our App

Home » राजनीति » कांग्रेस के अध्यक्ष विहीन होने पर कांग्रेसी चिंतित, हुई बैठक,प्रदेश अध्यक्ष से भी की बात

कांग्रेस के अध्यक्ष विहीन होने पर कांग्रेसी चिंतित, हुई बैठक,प्रदेश अध्यक्ष से भी की बात

जबलपुर (जयलोक)। शहर के कांग्रेसियों ने एक बैठक कर लंबे समय से खाली पड़े नगर कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर चिंता जताई और नए अध्यक्ष की घोषणा शीघ्र किए जाने की माँग भी कांग्रेस जनों द्वारा की गई। बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बिना संगठन के लोकसभा चुनाव की चुनौती का सामना करना पार्टी हित में नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ और जिम्मेदार नेताओं का मौन रहना चिंता का विषय है। उपस्थित सदस्यों ने कांग्रेस हाईकमान से जबलपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा अतिशीघ्र किये जाने की अपील की है। बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष के नामों में मधु चौधरी, नवीन शुक्ला, लक्ष्मी बेन को अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव रखा गया। सभी उपस्थित कांग्रेस जनों ने दिल्ली भोपाल के नेताओं से मिलकर नए अध्यक्ष घोषणा करने की माँग करेंगे। बैठक में कांग्रेस नेता राजेश तिवारी, मधु चौधरी, लक्ष्मी बेन, नवीन शुक्ला, प्रशान्त मिश्रा, राकेश सैनी आदि कांग्रेस कायकर्ता उपस्थित थे।

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » कांग्रेस के अध्यक्ष विहीन होने पर कांग्रेसी चिंतित, हुई बैठक,प्रदेश अध्यक्ष से भी की बात