
जबलपुर (जयलोक)। कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार नगर में स्थापित उच्च स्तरीय टंकियों के कन्टेनर की सफाई का अतिमहत्वपूर्ण कार्य तिथिवार किया जाना है, जिसमें आज को बिड़ला धर्मशाला टंकी, ललपुर परिसर टंकी, एवं मदार छल्ला टंकी, 21 फरवरी को त्रिपुरी टैंक, बादशाह हलवाई मंदिर टंकी, एवं दंगल मैदान टंकी, 22 फरवरी को बेदी नगर टैंक, भीमनगर टंकी, एवं भानतलैया टंकी, 23 फरवरी को गुलौआ टैंक, गुप्तेश्वर टंकी, एवं सिद्ध बाबा टंकी/सम्प, 24 फरवरी को मदर टेरेसा टंकी, शारदा नगर टंकी, एवं करिया पाथर टंकी/सम्प, 26 फरवरी को मनमोहन नगर टंकी, एस.बी.आई. टंकी एवं भोला नगर टंकी, 27 फरवरी को लेमा गार्डन टंकी, हाथीताल टंकी एवं लक्ष्मीपुर टंकी, 28 फरवरी को आनंद नगर टंकी, कटंगा टंकी, एवं कोतवाली टंकी, 29 फरवरी को मोतीनाला टैंक, सिविल लाईन टंकी एवं मिल्क स्कीम टंकी, 1 मार्च को फूटाताल टंकी, सर्वोदय नगर टंकी एवं किलकारी गार्डन टंकी, 2 मार्च को श्रीनाथ टंकी, रामेश्वरम टंकी एवं पी.एस.एम. टंकी, एवं 4 मार्च को गोहलपुर टंकी, राईट टाउन टंकी एवं भॅंवरताल टंकी आदि उक्त तिथियों को टंकियों से शाम की जलापूतिज़् आंशिक रूप से अवरूद्ध रहेगी।
उक्त अतिमहात्वपूर्ण कार्य के संपादन के चलते क्षेत्रीय लोगों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने खेद व्यक्त किया है।

सुधार कार्य से ये क्षेत्र होंगे प्रभावित – नगर निगम जल विभाग के प्रमुख एवं कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि नर्मदा जल प्रदाय योजनांतर्गत 120 एम.एल.डी. रमनगरा जलशोधन संयंत्र में क्लेरीफायर डिस्ट्रीब्यूशन चेम्बर में गेट 800-800 एम.एम. का सुधार कार्य क्लोरीन रिजरवायर में सुधार कार्य, इंटेकवेल में 33 केव्ही सब-स्टेशन एवं लुब्रीकेशन पंप में सुधार कार्य किया जाना है। जिसके चलते 21 फरवरी को सायंकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि संयंत्र से भरी जाने वाली टंकियॉं क्रमश: बिड़ला धर्मशाला, मेडिकल, त्रिपुरी, गुलौआ, राईट टाउन, रामेश्वरम, मनमोहन नगर, लक्ष्मीपुर, कोतवाली, मोतीनाला, आनंद नगर, लेमा गार्डन, सर्वोदय नगर, मदर टैरेसा, बेदी नगर, मिल्क स्कीम, किलकारी गार्डन तथा अमृत योजना की क्रमश: कोंगवा, करमेता, शिवनगर, अमखेरा, रविन्द्र नगर, सुहागी, खैरी व देवताल उच्चस्तरीय टंकियों से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी उन क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से नागरिकों को जलापूर्ति कराई जाएगी।

Author: Jai Lok







