Download Our App

Home » कानून » केजरीवाल ने दिल्ली कोर्ट से माँगी व्यवस्था, ईडी का विरोध….तिहाड़ में नहीं दे सकते स्पेशल ट्रीटमेंट

केजरीवाल ने दिल्ली कोर्ट से माँगी व्यवस्था, ईडी का विरोध….तिहाड़ में नहीं दे सकते स्पेशल ट्रीटमेंट

नई दिल्ली। शराब घोटाले में जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली कोर्ट में एक याचिका दायर की है जिसमें उन्होंने जेल में कानूनी बैठकों की संख्या बढ़ाने और हफ्ते में 2 की बजाय 5 बार मिलने की इजाजत मांगी है। इस दौरान ईडी ने केजरीवाल की मांग का विरोध किया और कोर्ट से कहा कि केजरीवाल को जेल में स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जा सकता क्योंकि वो जेल से सरकार चलाना चाहते हैं।
केजरीवाल ने दिल्ली की कोर्ट में याचिका दाखिल की है जिसमें कानूनी बैठकों की संख्या बढ़ाने और हफ्ते में 5 बार मिलने की इजाजत मांगी है। शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई हुई। ईडी ने केजरीवाल की मांग का विरोध करते हुए कहा कि केजरीवाल को जेल में केवल इसलिए स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जा सकता क्योंकि वो जेल से सरकार चलाना चाहते हैं। ईडी ने कहा केजरीवाल को विशेष अधिकार दिए जाने से इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है और वह अपने वकीलों के जरिए से आदेश जारी करवा सकते हैं।
ईडी के वकील ने कहा कि केवल इसलिए कि कोई व्यक्ति जेल से सरकार चलाने का विकल्प चुनता है, उसे एक्सेप्शन नहीं माना जा सकता है और उसे विशेषाधिकार नहीं दिया जा सकता है। ईडी के वकील ने बताया कि कानूनी बैठकों का परामर्श के अलावा दूसरी चीजों के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है। ईडी के वकील ने यह भी तर्क दिया कि पांच कानूनी बैठकों की इजाजत देना जेल नियमों के खिलाफ है।
केजरीवाल के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ 35 से 40 अलग-अलग मामले चल रहे हैं और सप्ताह में दो बार आधे घंटे की बैठकें किसी व्यक्ति के लिए लंबित मामलों की बारीकियों को समझने और निर्देश देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
वकील ने दावा किया कि आप सांसद संजय सिंह को भी सप्ताह में तीन बार अपने वकील से मिलने की इजाजत थी, जब वह भी इसी मामले के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में थे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » केजरीवाल ने दिल्ली कोर्ट से माँगी व्यवस्था, ईडी का विरोध….तिहाड़ में नहीं दे सकते स्पेशल ट्रीटमेंट
best news portal development company in india

Top Headlines

ई-बाइक ओला की घटिया सर्विस से परेशान लोगों ने शोरूम में की तालाबंदी, बड़ी संख्या में वकील और परेशान नागरिकों ने किया प्रदर्शन

जबलपुर (जय लोक)। ओला इलेक्ट्रिक की खराब सर्विस से परेशान हो चुके वकीलों व उपभोक्ताओं ने सर्विस सेन्टर के बाहर

Live Cricket