Download Our App

Home » अपराध » मजिस्ट्रेट ने किया रेप पीडि़त का सेक्शुअल हैरेसमेंट

मजिस्ट्रेट ने किया रेप पीडि़त का सेक्शुअल हैरेसमेंट

महिला बोली- बयान देने चेंबर में गई,

जज ने गलत तरीके से छुआ; 3 जज करेंगे जाँच

अगरतला (एजेंसी/जयलोक)।  त्रिपुरा के कमालपुर में फस्र्ट क्लास ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट ने एक रेप पीडि़त का सेक्शुअल हैरेसमेंट किया। वाकया 16 फरवरी का है। पीडि़त महिला का आरोप है कि वह अपने पति के साथ रेप के खिलाफ बयान दर्ज कराने मजिस्ट्रेट के चेंबर में गई थी। पीडि़त महिला कुछ बोलती, उसके पहले ही जज ने उसके शरीर को गलत ढंग से छूना शुरू कर दिया। इसके बाद वह तुरंत बाहर आयी और घटना के बारे में बताया।एक सीनियर एडवोकेट ने रविवार को बताया कि धलाई डिस्ट्रिक्ट-सेशन जज गौतम सरकार की अध्यक्षता में तीन जजों के पैनल ने जज पर लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी है। कमालपुर थाना पुलिस ने आरोपी जज विश्वतोष धर के खिलाफ लिखित शिकायत मिलने की बात की है, लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।महिला ने अपने साथ हुई घटना के बारे में पति के अलावा मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाहर मौजूद वकीलों को भी जानकारी दी। मजिस्ट्रेट के चेंबर में पीडि़त के साथ एक महिला कांस्टेबल भी गई थी लेकिन आरोपी जज ने उसने महिला के साथ नहीं रहने दिया। इसके बाद उसके पति ने भी घटना को लेकर कमालपुर बार एसोसिएशन में एक अलग शिकायत दर्ज कराई। एडवोकेट बॉडी के शिबेंद्र दासगुप्ता ने कहा- जांच पैनल ने कोर्ट कैंपस में कमालपुर बार एसोसिएशन के सदस्यों से भी मुलाकात की और महिला के आरोपों पर हमारी राय मांगी। हमने पैनल को सारी जानकारी दी है। कमालपुर मजिस्ट्रेट पर लगाए गए आरोप पर त्रिपुरा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल वी पांडे ने कहा- हमें इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। राज्य के अन्य लोगों की तरह उन्हें भी इसके बारे में मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पता चला है। उन्होंने कहा कि जब हमें शिकायत मिल जाएगी, तो हम उचित कार्रवाई करेंगे।राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने 3 दिसंबर को क्राइम रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » मजिस्ट्रेट ने किया रेप पीडि़त का सेक्शुअल हैरेसमेंट