जबलपुर (जयलोक)
शुक्रवार को सिविल लाईन स्थित मिलेनियम कालोनी में रहने रेल कर्मचारी राजकुमार विश्वकर्मा और उनके बेटे 9 वर्षीय तनिष्क विश्वकर्मा की हत्या के बाद से पड़ोस में रहने वाला मुकुल सिंह और मृतक राजकुमार की बेटी अब तक फरार हैं। हालांकि पुलिस को दोनों की लोकेशन कटनी में मिली थी। दोनों कटनी जाने वाली बस में सवार हुए थे लेकिन अधारताल तिराहे के पास बस से उतर गए। कहा जा रहा है कि दोनों की तलाश के लिए कटनी में पुलिस की एक टीम भी रवाना कर दी गई है। वहीं पुलिस का यह भी मानना है कि दोनों शहर में ही कहीं छुपे हुए हैं। जानकारी में यह बात भी सामने आ रही है कि दोनों पिता पुत्र की हत्या की साजिश एक फिल्म देखकर रची थी।
पुलिस को दोनों प्रेमी प्रेमिका के कई सीसीटीवी फुटेज मिले। जिसमें वे दोनों मदन महल स्टेशन में आते जाते और बस स्टेण्ड में आते दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों ने मिलकर जिस तरह से इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। जिसको देखते हुए यह कहा जा रहा है कि दोनों ने इसकी योजना एक फिल्म देखकर ही बनाई थी। फिल्मी स्टाईल में पिता पुत्र का कत्ल किया और फिल्मी स्टाईल में ही दोनों चकमा देकर फरार हो गए। घर से लेकर बस स्टैंड तक लगे सीसीटीवी फटेज में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई है।
दोनों पुलिस को चकमा देने के लिए रेलवे स्टेशन में एक तरफ से प्रवेश करते हैं और दूसरी ओर से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। रेलवे स्टेशन के आगे गाड़ी पकडक़र बस स्टैंड पहुंचते थे। लेकिन उनकी यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई दोनों कुछ देर बाद फिर आईएसबीटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। बस स्टैंड से बस में बैठकर कटनी के लिए रवाना हुए। लेकिन यहाँ भी दोनों प्रेमी प्रेमिका ने चालाकी दिखाई और पुलिस से बचने के लिए अधारताल तिराहे पर ही बस से उतर गए।
कल हुआ पिता पुत्र का अंतिम संस्कार
दूसरी ओर कल पिता पुत्र के पोस्ट मार्टम के बाद शव को नर्मदापुरम पिपरिया ले जाया गया जहां दोनों को अंतिम संस्कार किया गया। दोनों के अंतिम संस्कार के समय रिश्तेदारों की आंखें नम थीं। दोनों राजकुमार विश्वकर्मा की बेटी और उसके प्रेमी को कोस रहे थे। सभी के मन में यहीं सवाल उठ रहा था कि जन्म देने वाले पिता और भाई से बढक़र एक पड़ोस में रहने वाले युवक के लिए नाबालिग पिता पुत्र की हत्या कैसे कर सकती है।
शहर में भी हो रही तलाश
दोनों के अधारताल तिराहे पर बस से उतर जाने के मिले सबूत के बाद पुलिस अब शहर में भी दोनों की तलाश में जुटी हुई है। इसके अलावा आसपास के जिलों में भी इस बात की जानकारी दी गई है।
पुलिस को चकमा दे रहे प्रेमी प्रेमिका
पिता पुत्र की हत्या करने के पूर्व दोनों प्रेमी प्रेमिका ने इस बात की पूरी योजना बना ली थी कि पुलिस से बचने के लिए उन्हें क्या क्या कदम उठाने हैं। जिस तरह से दोनों पहले मदन महल स्टेशन पहुँचे। फिर वहां से आईएसबीटी और फिर बस से कटनी जाने के लिए निकले और अधारताल तिराहे में उतर गए। इससे यहीं साबित होता है कि दोनों पुलिस से बचने के लिए पूरी योजना बनाई थी।
फिल्मी स्टाईल में किया पिता पुत्र का कत्ल कटनी जाने वाली बस में बैठे और अधारताल तिराहे में उतर गए हत्यारे प्रेमी-प्रेमिका
Post Views: 1,026
RELATED LATEST NEWS
स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों की निगम में बैक डोर एंट्री का होने लगा विरोध
September 7, 2024
7:32 pm
त्यौहारों में डी जे ना बजाने की सहमति क्या बनी रहेगी कागजों पर
September 7, 2024
7:30 pm
Top Headlines
देश में सदस्यता अभियान में मप्र भाजपा ने मारी बाजी
September 7, 2024
7:34 pm
भोपाल (जयलोक) विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य साधने के बाद मप्र भाजपा अब सदस्यता अभियान में जुट
देश में सदस्यता अभियान में मप्र भाजपा ने मारी बाजी
September 7, 2024
7:34 pm
स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों की निगम में बैक डोर एंट्री का होने लगा विरोध
September 7, 2024
7:32 pm
त्यौहारों में डी जे ना बजाने की सहमति क्या बनी रहेगी कागजों पर
September 7, 2024
7:30 pm
दैनिक जयलोक हुआ सम्मानित
September 7, 2024
6:59 pm