जबलपुर (जय लोक)। कुण्डम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कल्याणपुर में हत्या का मामला सामने आया है। एक 28 वर्षीय युवक जिसका नाम आशीष पटेल है बीती रात भोजन करने के बाद अपने घर से निकाला लेकिन फिर लौट कर नहीं आया इसके बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। आशीष की तलाश कर रहे लोगों को कुछ देर बाद आशीष का शव गांव के पंचायत भवन के बाहर पड़ा हुआ मिला। इसके तत्काल बात पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। आशीष का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। फिलहाल यह अंधी हत्या का मामला है, पुलिस के हाथ में कोई पुख्ता जानकारी या सुराग नहीं है।
पुलिस को पूछताछ के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई है कि आशीष का कुछ दिनों पूर्व गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था, इन लोगों ने आशीष को जान से मारने की धमकी भी दी थी। यह विवाद कुछ दिनों पूर्व हुआ था। पुलिस अब धमकी देने वालों के बारे में पता लगा रही है, क्योंकि वह लोग गांव छोडक़र कहीं चले गए हैं। पुलिस की संदिग्ध सूची में इनके नाम सबसे ऊपर है।
आरोपियों को पकडऩे के लिए मिल रही जानकारी के आधार पर पुलिस कई जगह छापेमारी कर रही है। डीएसपी आकांक्षा उपाध्याय ने बताया कि मृतक आशीष के सर और चेहरे पर चोट के निशान है। आरोपियों के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। मौके पर थाना प्रभारी अनूप नामदेव बल के साथ उपस्थित थे।