Download Our App

Home » अपराध » भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट, मौके पर पहुँचे के नेता और पुलिस, देखिए वीडियो

भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट, मौके पर पहुँचे के नेता और पुलिस, देखिए वीडियो

जबलपुर जय लोक। आज शाम को मतदान समाप्ति के समय महात्मा गांधी वार्ड के अंतर्गत आने वाले पांडे चौक क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच में पहले गाली गलौज हुई उसके बाद टकराव हो गया। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के नगर अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर इकट्ठा हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी से सक्सेना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर वर्मा सहित कई सीएसपी और थाना प्रभारी भी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर के लिए पांडे चौक पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

सूत्रों के अनुसार यह विवाद कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच घूरने को लेकर उपजा, कुछ लोगों ने मतदान को रोकने और इसे प्रभावित करने के लिए जानबूझकर हंगामा करने का आरोप भी लगाया। दोनों पक्ष पुलिस के सामने अपनी अपनी बात रख रहे थे। पुलिस ने मौके से सभी को हटाकर स्थिति को सामान्य किया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट, मौके पर पहुँचे के नेता और पुलिस, देखिए वीडियो
best news portal development company in india

Top Headlines

ई-बाइक ओला की घटिया सर्विस से परेशान लोगों ने शोरूम में की तालाबंदी, बड़ी संख्या में वकील और परेशान नागरिकों ने किया प्रदर्शन

जबलपुर (जय लोक)। ओला इलेक्ट्रिक की खराब सर्विस से परेशान हो चुके वकीलों व उपभोक्ताओं ने सर्विस सेन्टर के बाहर

Live Cricket