Download Our App

Home » Uncategorized » 50 लाख रूपयों की लूट करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

50 लाख रूपयों की लूट करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

लूटी हुई रकम बरामद

जबलपुर (जयलोक)
चरगवां थानाक्षेत्र में बुधवार को दिन दहाड़े एक सडक़ निर्माण कंपनी की आंख में मिर्ची झोंक 50 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो लुटेरों को हिरासत में लेकर लूटी हुई रकम भी बरामद कर ली है।  जिनसे पूछताछ कर रूपयों के संंबंध में जानकारी ली जा रही है। पुलिस को यह सफलता शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज और कॉल लोकेशन के आधार पर मिली। पुलिस ने लुटेरों की तलाश के लिए शहर भर के सीसीवीटी फुटेज की जाँच की जिसमें मोटर साइकिल सवार दोनों युवक दिखाई दिए। अब पुलिस शाम तक इसका खुलासा कर रही है।  विशाखापटनम की एक कंपनी आरबीआर प्रोजेक्ट प्रायवेट लिमिटेड द्वारा नरसिंहपुर में पुल का निमाज़्ण किया जा रहा है। कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले कैश ट्रांजेक्शन की पकड़ा धकड़ी से बचने, जबलपुर के सिविक सेंटर स्थित अपने कारोबारी संपर्की खण्डेलवाल फर्नीचर में 50 लाख रखवा दिये थे। लेबर पेमेंट के लिये यह पैसा कंपनी ने अपने कर्मचारी अभिषेक आनंद को भेजकर मंगवाए थे। अभिषेक बोलेरो वाहन एमपी 20 जेडएच 5160 में सवार होकर निकला, वाहन को ड्रायवर चला रहा था। डायवर साईड का कांच खुला था, उसी दौरान बाईक में सवार होकर आए दो लडक़ों ने मिर्ची झोंकी, ड्रायवर ने जैसे ही गाड़ी रोकी, बाईक सवारों ने रुपयों से भरा बैग उठाया और भाग गये। दोपहर 3-4 के बीच हुई घटना के बाद घंटों तक पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही थी। हालांकी नाकेबंदी कर दी गई थी, वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये थे। जब खंडेलवाल फर्नीचर से कंपनी के व्यावसायिक रिश्ते की बात पुष्टि हुई, वहां पैसा रखाने और ले जाने की बाती की पुष्टि हुई।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 50 लाख रूपयों की लूट करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार