Download Our App

Home » Uncategorized » उन्नाव रेप केस में सुप्रीम कोर्ट से पीडि़ता को राहत

उन्नाव रेप केस में सुप्रीम कोर्ट से पीडि़ता को राहत

दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
नई दिल्ली (जयलोक)। उन्नाव रेप केस में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने पीडि़ता को राहत प्रदान करते हुए हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों वाली बेंच ने सीबीआई की उस याचिका पर सुनवाई की जिसमें दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसने उन्नाव रेप केस में पूर्व भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को सस्पेंड करते हुए जमानत दे दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें 2017 के उन्नाव रेप केस में एक नाबालिग लडक़ी से रेप मामले में बीजेपी के पूर्व नेता कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सज़ा को सस्पेंड कर दिया गया था। यही नहीं कोर्ट ने सेंगर की जमानत भी मंजूर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सीबीआई की अपील पर सेंगर को नोटिस भी जारी किया है। इससे पहले तुषार मेहता ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट से कहा, हम बच्ची के प्रति जवाबदेह हैं और सेंगर न सिर्फ रेप का दोषी है, बल्कि पीडि़ता के पिता की हत्या और अन्य लोगों पर हमले का भी दोषी ठहराया गया है। इस पर मौखिक टिप्पणी करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा, कि फिलहाल हम हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने के इच्छुक हैं। इसी के साथ उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा, कि आमतौर पर नियम तो यही है कि यदि व्यक्ति जेल से बाहर है तो कोर्ट उसकी आज़ादी नहीं छीनता, लेकिन इस मामले में स्थिति अलग है क्योंकि सेंगर दूसरे अन्य केस में अभी भी जेल में है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है।

 

युवक को निर्वस्त्र कर पीटने का वीडियो वायरल, अधारताल पुलिस ने स्वत: लिया जाँच में

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » उन्नाव रेप केस में सुप्रीम कोर्ट से पीडि़ता को राहत
best news portal development company in india

Top Headlines

50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

संसाद विवेक तन्खा के विशेष प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लग रहे स्वस्थ शिविर जबलपुर (जयलोक)।शहडोल जिले के लिए

Live Cricket