Download Our App

Home » Uncategorized » बस पलटने से 3 यात्रियों की मौत, 25 हुए घायल, अयोध्या से नागपुर जा रही बस, रमनपुरघाटी पर हुआ हादसा

बस पलटने से 3 यात्रियों की मौत, 25 हुए घायल, अयोध्या से नागपुर जा रही बस, रमनपुरघाटी पर हुआ हादसा

जबलपुर (जयलोक)। आज सुबह तडक़ बरगी थाना अंतर्गत एक बड़ा हादसा हुआ। यहां यात्रियों से भरी बस रमनपुर घाटी पर पलट गई। इस दौरान बस में करीब 28 यात्री सवार थे। आशंका जाहिर की जा रही है कि बस चालक को नींद का झोंका आया होगा जिस कारण यह हादसा हुआ। हादसे में जहां 3 यात्रियों की मौत हो गई तो वहीं 25 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पहुँची बरगी पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि यह हादसा आज सुबह चार बजे हुआ, जब रामरथ नामक यात्री बस अयोध्या से नागपुर की ओर जा रही थी। बस जैसे ही रमनपुर घाटी पर पहुँची तभी चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने जब चीखपुकार सुनी तो पुलिस को इसकी सूचना दी और एक-एककर यात्रियों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना के कारण बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और कई यात्री उसमें फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया। वहीं कुछ घायलों को लखनादौन के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों की हालत देखते हुए उन्हें जबलपुर के मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, लखनादौन अस्पताल में भर्ती एक अन्य घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।\

मृतकों की पहचान की  कोशिश जारी

पुलिस का कहना है कि मृतकों की शिनाख्ती के प्रयास जारी है। घायल यात्रियों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस घायलों और मृतकों के परिवार वालों के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है ताकि उन्हें इस हादसे के संबंध में जानकारी दी जा सके।

हादसे की जाँच जारी

बरगी पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है। हादसा कैसे हुआ इस बारे में पुलिस यात्रियों से पूछताछ कर रही है। अब तक जाँच में जो बातें सामने आई है उससे यह प्रतीत हो रहा है कि बस चालक को नींद को झोंका आया होगा वहीं बस में तकनीकी खराबी की भी बात कही जा रही है।

पहले भी हो चुके हादसे

इस तरह के हादसे शहर में पहले भी हो चुके हैं। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने सडक़ को भी इस हादसे का जिम्मेदार ठहराया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि रमनपुर घाटी में पूर्व में भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं लेकिन फिर भी यहां कि सडक़ें नहीं बनवाइ गई।

दर्शन कर नागपुर लौट रहे थे यात्री

यात्रियों ने बताया कि वे नागपुर के रहने वाले हैं और अयोध्या दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद वे नागपुर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। यात्रियों का कहना है कि बस रमनपुर घाटी पर चढ़ रही थी उसी समय अचानक बस रूक गई ओर पीछे की ओर ढलान पर लुडक़ने लगी। जिसे चालक नियंत्रित नहीं कर पाया और पुलिस के नीचे आकर बस सडक़ किनारे पलट गई।

 

75 करोड़ तक पहुँच सकता धान घोटाला, प्रदेश शासन के निर्देश पर कलेक्टर सख्त

 

नगर निगम के हिस्से की 500 सौ करोड़ की जमीन 20 करोड़ में संजय पाठक के परिजनों के नाम!

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बस पलटने से 3 यात्रियों की मौत, 25 हुए घायल, अयोध्या से नागपुर जा रही बस, रमनपुरघाटी पर हुआ हादसा
best news portal development company in india

Top Headlines

दैनिक जयलोक – प्रणाम जबलपुर-87 वॉ व्यक्तित्व, भारती वत्स : कविता से जेंडर सरोकारों तक की सक्रियता राजेंद्र चन्द्रकान्त राय

जबलपुर, (जयलोक )। प्रोफेसर भारती वत्स मूलत: कवि हैं, पर साहित्य केवल कागज और कलम तक ही सीमित नहीं होता,

Live Cricket