Download Our App

Home » दुनिया » भारत-कनाडा ने व्यापार समझौते को लेकर नए सिरे से की बातचीत शुरु

भारत-कनाडा ने व्यापार समझौते को लेकर नए सिरे से की बातचीत शुरु

मार्च के आखिर में भारत यात्रा पर आ सकते हैं कनाडा पीएम मार्क कार्नी
नई दिल्ली। कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के मार्च के आखिर में भारत आने की संभावना है। इस बीच कनाडा के विश्वविद्यालयों की प्रतिनिधि संस्था ने घोषणा की है कि देश भर से 21 विश्वविद्यालयों के प्रेसिडेंट फरवरी के पहले सप्ताह में भारत आएंगे। कार्नी की भारत यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों में नए सिरे से सुधार के रूप में देखा जा रहा है। दोनों देशों ने व्यापार समझौते को लेकर नए सिरे से बातचीत शुरु की है और फिलहाल वे उसके दायरे के बारे में चर्चा कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट में यूनिवर्सिटीज कनाडा की ओर से कहा गया कि कनाडा सरकार की हालिया घोषणा जिसमें कनाडा-भारत संबंधों में नए उत्साह और व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते की दिशा में वार्ताएं शुरू करने पर प्रकाश डाला गया है, उसके बाद यूनिवर्सिटीज कनाडा ने घोषणा की कि वह 2 से 6 फरवरी तक अपने अध्यक्षों का एक देशव्यापी प्रतिनिधिमंडल भारत ले जाएगी। उसने कहा कि यह मिशन भारत-कनाडा शोध सहयोग को आगे बढ़ाएगा और उद्योग के साथ साझेदारी का विस्तार करेगा। उसने यह भी कहा कि यह मिशन कनाडा के संघीय बजट में हाल ही में घोषित 1.7 अरब डॉलर की शोध और प्रतिभा रणनीति पर आधारित है और अक्टूबर 2025 में घोषित कनाडा-भारत संबंधों के नए रोडमैप को आगे बढ़ाता है, जो दोनों देशों के बीच नवीनीकृत साझेदारी की ओर बढ़ते उत्साह को दर्शाता है।
कनाडा के 21 विश्वविद्यालयों के प्रेसिडेंट भारत के उच्च शिक्षा क्षेत्र के अग्रणी लोगों, गोवा, नई दिल्ली और गुजरात सरकार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और गुजरात गिफ्ट सिटी के लोगों से मिलेंगे और शोध सहयोग, अकादमिक आदान-प्रदान आदि की संभावनाएं तलाशेंगे।

 

गार्डन के पास मिला बछड़े का कटा सिर, क्षेत्र में तनाव

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » भारत-कनाडा ने व्यापार समझौते को लेकर नए सिरे से की बातचीत शुरु
best news portal development company in india

Top Headlines

24 घंटे में 175 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही, 229 वाहन चालकों पर लगा जुर्माना

जबलपुर (जय लोक)। विगत 24 घंटों में जिले के विभिन्न थानों के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर

Live Cricket