Download Our App

Home » दुनिया » भिलाई में बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से 50 लाख के जेवरात हुए चोरी

भिलाई में बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से 50 लाख के जेवरात हुए चोरी

बैंक प्रबंधन पर मामला दर्ज
दुर्ग। भिलाई नगर थाना क्षेत्र में बैंक के लॉकर से लाखों रुपए के जेवरात पार करने का मामला सामने आया है। सिविक सेंटर स्थित बैंक ऑफ बडौदा के लॉकर से 50 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-5 निवासी दरोगा सिंह को बैंक ने 1991 से लॉकर नंबर 697 आवंटित किया था।लॉकर में अपने परिवार का 40 तोला सोना, तीन अलग अलग पोटलियां बनाकर रखी गई थी। लॉकर रूम में सीपेज के कारण लॉकर खोलने में परेशानी होना बताया था।
इसकी शिकायत बैंक प्रबंधन से किया था। लॉकर की देखरेख करने वाली अनिता कोरेटी एक अस्थाई लॉकर नंबर 547 दिया। इस दौरान पुराना लॉकर ठीक करने के लिए चाबी अपने पास रख लिया। दरोगा सिंह के मुताबिक 17 जनवरी 2025 को अनिता कोरेटी ने फोन पर बताया कि पुराने लॉकर का सामान अस्थाई लॉकर में रख दिया गया है। पुराना लॉकर ठीक होने के बाद फिर से उसे दे दिया जाएगा। 22 अप्रैल 2025 को जब लॉकर खोला गया तो उसमें से दो पोटली में रखे गए जेवरात गायब मिले। लॉकर में केवल एक पोटली जो उसकी बहु की थी। दारोगा सिंह ने लॉकर का संचालन वे स्वयं करते है। पत्नी श्यामा सिंह भी जाती है। उनकी बेटी अराधना सिंह ने कभी भी लॉकर नहीं खोला। जांच के बाद पुलिस ने बैंक प्रबंधन को लापरवाही मानते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुट गई है।

 

जनप्रतिनिधियों पर हमलों को लेकर कांग्रेस का वॉक आउट, सरकार को जगाने बजाई बीन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » भिलाई में बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से 50 लाख के जेवरात हुए चोरी
best news portal development company in india

Top Headlines

50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

संसाद विवेक तन्खा के विशेष प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लग रहे स्वस्थ शिविर जबलपुर (जयलोक)।शहडोल जिले के लिए

Live Cricket