Download Our App

Home » शिक्षा » अंजुमन इस्लामिया इग्लिंश स्कूल नहीं मान रहा जिला शिक्षा अधिकारी का आदेश

अंजुमन इस्लामिया इग्लिंश स्कूल नहीं मान रहा जिला शिक्षा अधिकारी का आदेश

बिना डिग्री के प्राचार्य को नहीं किया गया अलग

जबलपुर (जयलोक)। अंजूमन इस्लामिया इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रीसिपल मो. आसिफ को पद से हटाने के आदेश का अब तक पालन नहीं किया गया है। यह आदेश जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने जारी किया था। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर महामंत्री मुजम्मिल अली ने शिकायत देकर बताया था कि प्राचार्य मोहम्मद आसिफ के पास ना तो बीएड की डिग्री है ना ही डीएड की डिग्री है। इसके बाद भी उन्हें अंजुमन इस्लामिया वक्फ कमेटी ने पद से नहीं हटाया। वहीं इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने कहा कि उनके द्वारा मो. आसिफ को पद से हटाने के आदेश जारी किए गए थे।
अगर उस आदेश का पालन नहीं किया गया तो कार्रवाही की जाएगी। लेकिन इस आदेश के पालन के लिए कुछ समय दिया गया है। समय उपरांत इस विषय पर फिर ध्यान दिया जाएगा और प्राचार्य मो. आसिफ को पद से हटाया जाएगा। वहीं मुजम्मिल अली की ओर से एक बार फिर ज्ञापन देकर इस बात की शिकायत की गई है कि मो. आसिफ को पद से अब तक नहीं हटाया गया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » शिक्षा » अंजुमन इस्लामिया इग्लिंश स्कूल नहीं मान रहा जिला शिक्षा अधिकारी का आदेश

Top Headlines

राम मंदिर के चंदे को लेकर जयराम ने भाजपा को घेरा पूछा-कितने करोड़ लोगों ने कितना दान दिया?

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी, शाह और योगी से कहा- व्यापक जाँच क्यों नहीं कराई जा रही नई दिल्ली। अयोध्या

Live Cricket

error: Content is protected !!