Download Our App

Home » Uncategorized » अंतरराष्ट्रीय प्रेरक डॉ. अनुराग सोनी ने लॉ विद्यार्थियों को मोटीवेट किया

अंतरराष्ट्रीय प्रेरक डॉ. अनुराग सोनी ने लॉ विद्यार्थियों को मोटीवेट किया

जबलपुर (जयलोक)। विगत दिवस ज्ञान गंगा कॉलेज में कानून के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय लेखक एवं प्रेरक डॉक्टर अनुराग सोनी ने मोटीवेट किया, उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में त्याग और समर्पण भगवत गीता का सार है।

भगवद्गीता पर बोलते हुए डॉक्टर अनुराग सोनी ने कहा कि जीवन में हर चीज़ त्याग से ही संभव है। लक्ष्य हमेशा बड़ा रखें और उन्हें पाने के लिए समर्पण का होना बहुत ज़रूरी है। आप जो कुछ भी करते हैं उसमें पूरी लगन और मेहनत के साथ साथ समय का मैनेजमेंट भी बहुत उपयोगी है।

अच्छा एडवोकेट बनने के लिए गुड कम्युनिकेशन एवं क़ानून का सही ज्ञान होने के साथ-साथ सही समय पर सही बात का उल्लेख करना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने बताया कि भगवद्गीता आज विश्व के हर विश्वविद्यालय में पढ़ाई जा रही है और यह बतलाता है की जीवन जीने की कला केवल इसी ग्रन्थ से आती है। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉक्टर मनोज पाण्डे प्रांत संगठन मंत्री संस्कृत भारती एवं कॉलेज के प्रिंसिपल राम प्रकाश चौबे उपस्थित थे।

 

अब नहीं वसूला जाएगा सेटेलाइट से टोल टैक्स

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » अंतरराष्ट्रीय प्रेरक डॉ. अनुराग सोनी ने लॉ विद्यार्थियों को मोटीवेट किया

Top Headlines

Live Cricket