
नई दिल्ली (जयलोक)। देश में महंगाई का एक ऐसा तूफान आने वाला है जो आपके घर के पूरे गणित को बिगाड़ कर रख देगा। सरकारी गलियारों से ऐसी खबरें छन कर बाहर आ रही हैं, जो सीधे आपकी जेब पर डाका डालने वाली हैं। सूत्रों ने बताया है कि अगले पांच से सात दिनों के भीतर तेल कीमतों पर सरकार एक बड़ा फैसला लेने जा रही है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बदलते हालातों और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पडऩे वाले इसके असर पर सरकार की पैनी नजर है। अभी भले ही अंतिम मुहर न लगी हो, लेकिन संकेत साफ हैं कि बहुत जल्द पेट्रोल, डीजल की कीमतों में तगड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। सिर पर तलवार लटक रही है, क्योंकि आंतरिक चर्चाएं जोरों पर हैं और अधिकारी इस बात का आकलन कर रहे हैं कि आखिर कितना बोझ जनता पर डाला जाए। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में 4 से 5 रुपए तक के उछाल की आशंका है। सरकार इस समय दोराहे पर खड़ी है। एक तरफ तेल कंपनियों का वित्तीय दबाव है तो दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई का डर. लेकिन जनता को अब फूंक-फूंक कर कदम रखने की जरूरत है, क्योंकि अगर ये कीमतें बढ़ीं तो इसका असर सीधे आपकी थाली और आपके सफर पर पड़ेगा। ईंधन और रसोई गैस की कीमतों में होने वाली किसी भी बढ़ोतरी का व्यापक असर होता है। जब डीजल महंगा होता है तो ट्रकों का किराया बढ़ता है और जब किराया बढ़ता है तो फल-सब्जियों से लेकर हर जरूरत का सामान महंगा हो जाता है। मध्यम वर्ग के लिए यह लोहे के चने चबाने जैसा होने वाला है, क्योंकि घरेलू बजट पहले से ही खिंचा हुआ है।
क्रूज़ हादसे के बाद विदेश दौरा रद्द कर वापस जबलपुर लौट रहे सांसद विवेक तन्खा
Author: Jai Lok






