Download Our App

Home » अपराध » अतुल के जेल से बाहर आते ही पीडि़ता को मिलने लगी धमकियाँ, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की माँ और मित्र ने दी पीडि़ता को समझौता करने की धमकी

अतुल के जेल से बाहर आते ही पीडि़ता को मिलने लगी धमकियाँ, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की माँ और मित्र ने दी पीडि़ता को समझौता करने की धमकी

जबलपुर (जय लोक)। गढ़ा थाना अंतर्गत रहने वाले भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया की माँ और मित्र पर एक युवती को धमकाने के आरोप लगे हैं। यह वहीं युवती है जिसे भाजपा नेता अतुल चौरसिया ने देह व्यापार के दलदल में धकेला था। मामला उजागर होने के बाद अतुल चौरसिया और उसके दोस्त को जेल भेज दिया है।

वहीं इस मामले में अब अतुल की माँ केशर बाई और मित्र पप्पू यादव पीडि़ता पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। जिसमें पीडि़ता को एफआईआर वापस लेने को कहा गया है। इसके साथ ही न्यायालय में विरोध में बयान देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने ओमती थाने में दर्ज कराई है।

पीडि़ता ने एक जून को पूर्व मंडल अध्यक्ष और उसके साथी शीतल दुबे के खिलाफ देह व्यापार कराने के मामले में गढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया गया कि गढ़ा बाजार स्थित होटल अतिथि में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसके बाद जबरन उससे देह व्यापार कराया गया।

इस मामले में गढ़ा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ समय पर शीतल को जमानत पर रिहा किया गया। वहीं करीब एक माह पूर्व अतुल चौरसिया भी जमानत पर छूटकर बाहर आ गया है। इसी बीच अतुल की माँ केशर ने पीडि़ता को फोन किया और मामले में समझौता करने का दबाव बनाया। बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत ओमती थाने में दर्ज कराई गई है।

 

असम के चाय बागान पहुँचे पीएम मोदी, महिलाओं संग पत्तियाँ तोड़ीं

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » अतुल के जेल से बाहर आते ही पीडि़ता को मिलने लगी धमकियाँ, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की माँ और मित्र ने दी पीडि़ता को समझौता करने की धमकी

Top Headlines

Live Cricket