Download Our App

Home » जबलपुर » अध्यक्ष पद प्रत्याशी मनीष मिश्रा और सचिव पद पर ज्ञान प्रकाश को मिल रहा भरपूर समर्थन जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद के लिए 6 और उपाध्यक्ष पद पर 10, सचिव पद पर 8 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं

अध्यक्ष पद प्रत्याशी मनीष मिश्रा और सचिव पद पर ज्ञान प्रकाश को मिल रहा भरपूर समर्थन जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद के लिए 6 और उपाध्यक्ष पद पर 10, सचिव पद पर 8 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं

जबलपुर (जय लोक)। जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव इस बार दोगुनी सुर्खियों में हैं। पहले घोषित कार्यक्रम का मतदान 20 जुलाई को हुआ था लेकिन अव्यवस्थाओं और हंगामें के बीच इसे निरस्त करना पड़ा था। अब एक बार फिर से नई चुनाव निर्वाचन समिति बनी है। जिसने 28 जुलाई की तारीख पुन: मतदान के लिए निर्धारित की है। इस दिन कुल 92 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतपेटी में बंद हो जाएगा और अगले दिन सुबह 29 जुलाई को इनकी किस्मत का फैसला मतपेटियों से बाहर आएगा।

पिछले चुनाव में अध्यक्ष पद पर मनीष मिश्रा निर्वाचित हुए थे वहीं सचिव पद पर ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को विजय मिली थी। जिला अधिवक्ता संघ का नेतृत्व करते हुए सभी पदाधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर चले इन दोनों पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं से अपने व्यवहार और संबंध तथा कार्य कुशलता का लाभ इस बार भी मिलता हुआ नजर आ रहा है। सहज, सरल, आसानी से उपलब्ध जिला अधिवक्ता संघ के दोनों मुख्य पदाधिकारी पद पर रहते हुए अधिवक्ता साथियों के हर सुख दुख में खड़े नजर आते रहे हैं।

यहां तक कि न्यायालय परिसर के बाहर भी जब जिस अधिवक्ता साथी को चौराहे पर, अस्पताल में, स्टेशन पर जहां भी आवश्यकता पड़ी है अध्यक्ष के रूप में मनीष मिश्रा और सचिव के रूप में ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी हमेशा उपलब्ध नजर आए हैं। इस चुनाव में भी दोनों अधिवक्ता उन्हीं पदों पर दोबारा प्रत्याशी बनकर चुनाव मैदान में एक बार फिर उतरे हैं। उनके पिछले कार्यकाल की कार्यप्रणाली और अधिवक्ता साथियों को साथ लेकर चलने की मंशा ही इस बार उनकी तरफ से चुनाव में प्रचार का सबसे बड़ा हथियार और जीत का सबसे बड़ा सहारा बनती नजर आ रही है।
अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 प्रत्याशियों में अभय कुमार शुक्ला, बाल्मीक प्रसाद तिवारी, हेमंत राव नायडु, ज्योति राय, मनीष कुमार मिश्रा, नरेन्द्र कुमार जैन चुनाव मैदान में हैं। सबकी अपनी अपनी तैयारियाँ हैं और सभी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार शुक्ला, दिलीप श्रीवास्तव, कमल सिंह बघेल, मनोज शिवहरे, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, प्रशांत कोहाड़े, सचिन कुमार गुप्ता, शेख मंजूर, सुखवीर सिंह मैदान में हैं। वहीं महिला उम्मीदवारों में मधु राणा, सुनीता सूद, वर्षा तिवारी भी मैदान में हैं।
सचिव पद के लिए अमित कुमार साहू, दीपांशू साहू, गोपाल पटेल, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, महेन्द्र कुमार अहिरवार, राहुल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, यतेन्द्र कुमार अवस्थी अपनी जीत के लिए मेहनत कर रहे हैं।

सह सचिव पद की दौड़ में आवेश कुमार पटेल, दामोदर पाटकर, सतीश कुमार शर्मा, शैलेन्द्र यादव, विनोद विश्वकर्मा और महिला उम्मीदवारों में नेहा मिश्रा, नीलम दत्त, रेनूबाला सिंह, रेणुका शुक्ला भी मैदान में हैं। इसके अलावा पुस्तकालय सचिव के लिए चार, कार्यकारणी सभा के लिए 51 उम्मीदवार मैदान में हैं।

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » अध्यक्ष पद प्रत्याशी मनीष मिश्रा और सचिव पद पर ज्ञान प्रकाश को मिल रहा भरपूर समर्थन जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद के लिए 6 और उपाध्यक्ष पद पर 10, सचिव पद पर 8 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं

Top Headlines

बरगी में तेंदुए की दहशत, शाम होते ही घरों में कैद हो रहे ग्रामीण मवेशियों पर मंडराया खतरा

जबलपुर (जय लोक)। बरगी क्षेत्र में पिछले चार माह से तेंदुए की मौजूदगी ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है।

Live Cricket