Download Our App

Home » अपराध » अपराध के तालाब में कांबिंग गश्त का लगा छन्ना: 210 वारंटी धराये, 51 चाकू जप्त,8 किलो गांजा, 17 लोगों से अवैध शराब जप्त

अपराध के तालाब में कांबिंग गश्त का लगा छन्ना: 210 वारंटी धराये, 51 चाकू जप्त,8 किलो गांजा, 17 लोगों से अवैध शराब जप्त

जबलपुर (जय लोक)। किसी भी रात अचानक वॉयरलेस सेट पर माइक वन की निर्देशों भरी आवाज गूंजती है और सभी थाना प्रभारियों को चाहे वो शहर के थानों के हो या देहात के सभी को अपने थाना क्षेत्रों में उस रात को लक्ष्यों के साथ सक्रिय कर दिया जाता है। अगले दिन दिए गए लक्ष्यों की समीक्षा होती है और कौन सा थाना प्रभारी कितनी शिद्दत से अपना काम कर पाया यह सामने आ जाता है। लंबे समय से फरार अपराधियों को पकडऩे के लिए अचानक रोड में चेकिंग लगाकर आदतन अपराधियों के घर में दबिश देकर धर दबोचने के लिए और निगरानीशुदा बदमाशों को पकडऩे के लिए जबलपुर पुलिस काफी समय से कांबिंग गश्त के नाम से अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय की यह मुहिम अच्छे परिणाम सामने ला रही है। जिस प्रकार से तालाब में मछलियों को निकालने के लिए छानने  वाला जाल लगाया जाता है पुलिस द्वारा भी जबलपुर में अपराध के तालाब में छिपे बैठे अपराधियों को पकडऩे के लिए कांबिंग गश्त का छन्ना लगाया जा रहा है। कल रात भी कॉम्बिंग गश्त हुई जिसके बाद कई किस्म के अपराधियों को पकड़ा गया है।

’पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपाध्याय’ द्वारा शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कराई जा रही है वहीं थानों में लंबित वारंटों की तमीली तथा मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कांबिंग गश्त हेतु आदेशित किए जाने पर बीती रात रात्रि 9 बजे से रात्रि 2 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अनु बेनिवाल़,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात)  अखिलेश तिवारी तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/उप पुलिस अधीक्षक/एस.डी.ओ.पी. के मार्ग निर्देशन एवं उपस्थिति में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ ने कॉम्बिग गश्त की। टीमों द्वारा जिले भर में छापेमारी करते हुये बड़ी सफलता प्राप्त की गई है।

कॉम्बिग गश्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।
टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 114 गैर म्यादी वारंटियों एवं 64 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 32 जमानती वारंट भी तामील किए गए हैं।
अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर 34 लीटर कच्ची तथा 32 पाव देशी/अंग्रेजी शराब जप्त की गयी है।
इसी प्रकार कांबिंग गश्त के दौरान चाकू रखकर घूमते हुए 9 आरोपियों को पकड़ा जाकर 51 चाकू जप्त किये गये। जिनकी जानकारी पुलिस ने अलग से भी जारी की । यह अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले अपराधी है ।इसी प्रकार मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 किलो 765 ग्राम गांजा कीमती लगभग साढे चार लाख रूपये का जप्त किया गया है।

हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने कहा कि यह कार्यवाही हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और कानून का पालन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है ऐसे अपराधियों को पकडऩा आवश्यक था जो लंबे समय से कानून से बचते फिर रहे थे। इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी ताकि जिले में अपराध और अपराधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।

 

बीट पुलिसिंग में लापरवाही पर निलंबित हुआ आरक्षक, टी आई को नोटिस

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » अपराध के तालाब में कांबिंग गश्त का लगा छन्ना: 210 वारंटी धराये, 51 चाकू जप्त,8 किलो गांजा, 17 लोगों से अवैध शराब जप्त

Top Headlines

महालक्ष्मी की मूर्ति खंडित होने से श्रृद्धालु सडक़ों पर उतरे

जबलपुर (जय लोक)।कलचुरी कालीन ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र माता महालक्ष्मी धाम पचमठा मंदिर में माता महालक्ष्मी की

Live Cricket

error: Content is protected !!