Download Our App

Home » दुनिया » आंकाक्षा ने 19 हजार फीट ऊंची किलिमंजारों चोटी पर की चढ़ाई, साड़ी पहन लहराया तिरंगा

आंकाक्षा ने 19 हजार फीट ऊंची किलिमंजारों चोटी पर की चढ़ाई, साड़ी पहन लहराया तिरंगा

इंदौर (जयलोक)। इंदौर की पर्वतारोही आकांक्षा शर्मा कुटुम्बले ने 19341 फीट की ऊंचाई पर स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले उन्होंने पिछले वर्ष सितंबर माह में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर भी चढ़ाई की थी। ये दोनों चोटियां विश्व की प्रतिष्ठित सेवन समिट्स में शामिल हैं।
माउंट किलिमंजारो पर्वत की ऊंचाई बेस से शिखर तक की ऊंचाई के लिहाज से दुनिया की किसी भी अन्य पर्वत चोटी से अधिक है। भूमध्य रेखा के समीप स्थित होने के कारण इसकी भौगोलिक परिस्थितियां अन्य पर्वत श्रृंखलाओं से अलग हैं, जिसके चलते शिखर पर ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है।आकांक्षा को भी चढ़ाई के दौरान ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा। उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही थी और एक-एक कदम बढ़ाना भी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और विषम परिस्थितियों में भी चढ़ाई पूरी की। चढ़ाई के दौरान तापमान 12 डिग्री था और हवा 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी।

 

आईएएस संस्कृति जैन को हाईकोर्ट से मिली राहत, डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच में चल रही सुनवाई पर लगाई रोक

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » आंकाक्षा ने 19 हजार फीट ऊंची किलिमंजारों चोटी पर की चढ़ाई, साड़ी पहन लहराया तिरंगा