Download Our App

Home » News » आंधी से बरगी बाँध में पलटा क्रूज, चार लोगों की मौत, 15 लापता, 40 यात्री सवार थे क्रूज पर

आंधी से बरगी बाँध में पलटा क्रूज, चार लोगों की मौत, 15 लापता, 40 यात्री सवार थे क्रूज पर

जबलपुर। बरगी बाँध में आज शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज आंधी तूफान के कारण एक क्रूज पलट गया। जिसमें समय यह हादसा हुआ उस समय कू्रज में  करीब 40 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रूज पर सवार 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं चार लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है। जिनकी तलाश के लिए गोताखोरों और सुरक्षा दलों की टीमें जुटी हुई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। वे पूरी बचाव प्रक्रिया की स्वयं निगरानी कर रहे हैं। लापता लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है।

35 किमी दूर है बरगी बाँध

जबलपुर से करीब 35 किमी दूर नर्मदा नदी पर बरगी बांध बना हुआ है। 51 साल पहले बरगी बांध का निर्माण हुआ था। इसकी ऊंचाई 70 मीटर, लंबाई 5.4 किमी है। बरगी डैम मेें 21 गेट हैं और बिजली का भी उत्पादन होता है। यहां एमपी टूरिज्म का रिसोर्ट है और वाटर स्पोट्र्स भी होते हैं। बता दें कि बरगी डैम नर्मदा नदी पर बने 30 बांधों में से सबसे अहम है।

तेज आंधी में बिगड़ा संतुलन

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, अचानक आए तूफान और तेज हवाओं के कारण कू्रज का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पानी में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

 

50 मजदूरों से भरी पिकअप भिड़ी, 16 लोगों की मौत, 15 घायल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » आंधी से बरगी बाँध में पलटा क्रूज, चार लोगों की मौत, 15 लापता, 40 यात्री सवार थे क्रूज पर

Top Headlines

Live Cricket