
आईएएस अधिकारियों के साथ जिला पंचायत के सीईओ भी बदले, जारी हुई सूची

भोपाल जय लोक। राज्य शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारी देते हुए इधर से उधर तैनात किया है। 11 अधिकारियों को नई पद स्थापना दी गई है।

इसके अलावा 6 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के पदों पर भी फेरबदल हुआ है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के विदेश यात्रा से पहले इन अधिकारियों के फेरबदल को लेकर प्रशासनिक गलियारे में भी चर्चाएं गर्म है। इन अधिकारियों में कुछ ऐसे नाम भी शामिल हैं जो लगातार किसी न किसी विषय को लेकर विवादों में बने हुए थे।
जिला पंचायत के छः मुख्य कार्यपालक अधिकारियों को भी गया है।

Author: Jai Lok






