Download Our App

Home » जबलपुर » आज कई कार्यक्रमों में शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव, ‘वर्ल्ड’ रामायण कॉन्फ्रेंस, गीता भवन और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

आज कई कार्यक्रमों में शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव, ‘वर्ल्ड’ रामायण कॉन्फ्रेंस, गीता भवन और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

जबलपुर (जय लोक)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शहर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का आगमन दोपहर तीन बजे के बाद होगा। वे इंदौर से जबलपुर डुमना एयरपोर्ट आएंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे ‘वर्ल्ड’ रामायण कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शहर में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुबह से ही प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है।

इन कार्यक्रमों में  होंगे शामिल

शहर में मुख्यमंत्री सबसे पहले ‘वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री तीन रोड स्वीपर मशीन को हरी झंडी भी दिखाएंगे। इसके पश्चात शाम 4.40 बजे घंटाघर स्थित नेताजी सुभाषचदं् बोस संस्कृति एवं सूचना केन्द्र में गीता भवन का शुभारंभ करेंगे। डॉ. यादव शाम 5.25 बजे विजय नगर स्थित सरदार पटेल उद्यान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा शाम 5.35 बजे डुमना एयरपोर्ट से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

कार्यक्रम स्थलों पर रहेगी विशेष सुरक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक  अमले ने अपनी अपनी तैयारियाँ एक दिन पूर्व ही पूरी कर ली थीं। आज मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारी कर्मचारी अलर्ट मोड पर दिखे। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थलों पर भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है।

 

कहाँ से आ रहे अवैध असलहे, जड़ तक जाएगी पुलिस अब तक 150 हुए जप्त चैनल को तोडऩे की रणनीति पर हो रहा कार्य-सम्पत उपाध्याय, जेल में बंद अपराधी का नाम लिया तो उसको भी बनाया जायेगा आरोपी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » आज कई कार्यक्रमों में शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव, ‘वर्ल्ड’ रामायण कॉन्फ्रेंस, गीता भवन और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का करेंगे अनावरण