Download Our App

Home » Uncategorized » आठ जुलाई तक बंद रहेगा दमोह नाका चौक से वाहनों का आवागमन

आठ जुलाई तक बंद रहेगा दमोह नाका चौक से वाहनों का आवागमन

जबलपुर, (जय लोक)।  सडक़ और नाली निर्माण के शेष बचे कार्य को पूरा करने दमोह नाका चौक मार्ग से वाहनों के आवागमन पर लगी रोक की अवधि बढ़ा दी गई है। फ्लाईओवर के नीचे का यह मार्ग अब 8 जुलाई तक वाहनों के आवागमन के लिये बंद रहेगा। इस मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों को पूर्व के अनुसार डायवर्टेड रूट से गुजरना होगा।
लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री शिवेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुये बताया दमोह नाका चौक पर सडक़ एवं नाली निर्माण का कार्य वर्षा के कारण बाधित हुआ है और शेष बचे कार्य को पूरा करने इस मार्ग को वाहनों के आवागमन के लिये अब आठ जुलाई तक बंद करने का निर्णय लिया गया है।
कार्यपालन यंत्री श्री सिंह ने बताया कि दमोह नाका चौक को आवागमन के लिये बंद किये जाने की अवधि बढ़ाये जाने से इस मार्ग पर यातायात का डायवर्सन पूर्व के अनुसार ही रहेगा।
उन्होंने बताया कि आधारताल से दमोह नाका की तरफ आने वाहन मेट्रो बस, हैवी व्हीकल, कार, ऑटो रिक्शा और ई- रिक्शा आदि को गोहलपुर थाने से अमखेरा रोड से खजरी बायपास मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे, जबकि दो पहिया वाहन शांति नगर चौक से दाहिने और डायवर्ट होते हुए पाटन मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे।

 

1 जुलाई को चुनाव प्रक्रिया होगी पूरी, चुनाव हुआ तो 2 जुलाई को होगा प्रदेश अध्यक्ष के लिए मतदान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » आठ जुलाई तक बंद रहेगा दमोह नाका चौक से वाहनों का आवागमन

Top Headlines

Live Cricket