Download Our App

Home » Uncategorized » आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा एलजी ने दिल्ली विधानसभा भंग की

आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा एलजी ने दिल्ली विधानसभा भंग की

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दूसरे दिन मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात कर उन्हे इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद एलजी ने दिल्ली विधानसभा को भंग करने की अधिसूचना भी जारी कर दी है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री पद छोडऩे के बाद उन्होंने पिछले साल 21 सितंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, उनका कार्यकाल महज साढ़े चार महीने का ही रहा। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं थीं। उनसे पहले भाजपा की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज और 15 साल तक दिल्ली पर शासन करने वाली कांग्रेस की दिवंगत नेता शीला दीक्षित भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

शनिवार को आए 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के नतीजों में भाजपा ने 48 सीट पर जीत दर्ज की हैं। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) को 22 सीटें ही मिली हैं, जबकि कांग्रेस लगातार तीसरी बार अपना खाता नहीं खोल सकी।दिल्ली में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बीच अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी के अलावा तीन मंत्रियों गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने जीत के साथ पार्टी की कुछ हद तक साख कायम रखी।कालकाजी विधानसभा सीट से दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरीं आप की प्रमुख रणनीतिकार आतिशी ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3,521 मतों के अंतर से हराया।

 

312 श्रद्धालुओं के साथ प्रयागराज रवाना हुए विधायक अभिलाष पंाडे, महाकुंभ में लगाएँगे आस्था  की डुबकी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा एलजी ने दिल्ली विधानसभा भंग की

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!