Download Our App

Home » News » आवारा पशु के मारने से वृद्ध मरणासन्न अवस्था में

आवारा पशु के मारने से वृद्ध मरणासन्न अवस्था में

जबलपुर (जयलोक)। नगर निगम और हांका गैंग की लापरवाही के कारण राठी कॉलोनी, महात्मा गांधी वार्ड निवासी 72 वर्षीय वृद्ध संतोष कुमार यादव जी को घर के पास एक आवारा साँड ने 15 फुट ऊपर उछाल कर पटक दिया जिससे उनका सिर फट गया और कंधे में भी चोट आई और वह बुरी तरह घायल हो गये उन्हें गंभीर अवस्था में उपचार एवं सर्जरी हेतु आईसीसीयू में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ये कोई नई घटना नहीं है निगम, जनप्रतिनिधियों और हांका गैंग की लापरवाही के कारण आये दिन कोई न कोई आवारा पशुओं से घायल हो रहा है, हांका गैंग केवल दिखावे का है, माननीय न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए शहर के 10 से 15 प्रतिशत गाय, भैंस और डेयरी आज भी शहर के बीचोंबीच स्थित महात्मा गांधी वार्ड में है।

विडंबना देखिये कि हांका गैंग जिसके पास आवारा पशुओं को पकडऩे की जिम्मेदारी है, उनके सगे वाले या रिश्तेदार ही इस क्षेत्र के सबसे बड़े पशुपालक हैं जिससे गैंग आने के पहले ही वो अपने पशुओं को अंदर बंद कर लेते हैं। उक्त घटना से कॉलोनी वासियों में भय और गुस्से का वातावरण बना हुआ है।

 

 

एक साल बाद भी कर्मचारियों को नहीं मिली राहत

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » आवारा पशु के मारने से वृद्ध मरणासन्न अवस्था में

Top Headlines

Live Cricket