Download Our App

Home » Uncategorized » इरा नंदिनी महिला क्लब के गरबा आयोजन में दिखा भक्ति का माहौल

इरा नंदिनी महिला क्लब के गरबा आयोजन में दिखा भक्ति का माहौल

भक्ति और उल्लास से सजी महाआरती, गरबा और डांडिया रास में झूमीं महिलाएं

जबलपुर (जयलोक)। इरा नंदिनी महिला क्लब की ओर से नवरात्रि के पावन अवसर पर देवी मां की महाआरती कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। भक्तिमय माहौल में महिलाओं ने श्रद्धा के साथ पूजन-अर्चन किया, वहीं पारंपरिक गरबा और डांडिया रास की रंगारंग प्रस्तुति ने उत्सव में उमंग और उत्साह के रंग भर दिए। भक्ति, संस्कृति और महिला सहभागिता के इस संगम ने नवरात्रि की रौनक को और भी खास बना दिया। इस कार्यक्रम का महायोजन शक्ति नगर की महारानी 90 क्वाटर्स नव शक्ति युवा मंडल के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अंकित श्रीवास्तव (तनु भैया) के साथ ही इरा नंदिनी कायस्थ वुमन क्लब की अध्यक्ष श्रीमती शीतल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अंशुल वर्मा के साथ-साथ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती माला सिंह, विनय सक्सेना, श्रीमती प्रीति सक्सेना और श्रीमती सुजाता सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विशेष अतिथि राकेश श्रीवास्तव, शुभ्रा श्रीवास्तव और लोकेश श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव एवं डॉ संगीता श्रीवास्तव रहे।
इस अवसर पर गरबा और डांडिया रास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें निर्णायक मंडल में श्रीमती शुभ्रा श्रीवास्तव, श्रीमती नीरू सक्सेना, रेणु अरोड़ा एवं डॉ दिव्या चौबे के विशेष दल ने किया। इस अवसर पर पंडाल के चारों ओर विभिन्न तरह के नए उत्पादों के स्टालों का आयोजन किया गया था जिस पर परिवार के साथ आए हुए लोगों ने बहुत आनंद लिया। खुशी और मस्ती के साथ इस भक्ति के कार्यक्रम जिसका आयोजन ईरा नंदिनी कायस्थ महिला क्लब ने किया एवं उनका सहयोग मेघना दीवान, नव शक्ति मित्र मंडल ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया शशि श्रीवास्तव, निधि श्रीवास्तव, राजश्री खरे, शालिनी वर्मा, आयुषी सक्सेना, प्रीति श्रीवास्तव, रुचि श्रीवास्तव और निधि खरे का सहयोग रहा।

 

नाना पाटेकर या स्मित मच्छार, मुंबई में रेलवे पुल का नाम रखने को लेकर छिड़ा विवाद

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » इरा नंदिनी महिला क्लब के गरबा आयोजन में दिखा भक्ति का माहौल
error: Content is protected !!