Download Our App

Home » News » इस बार 10 हजार बच्चों से निबंध लिखवाने का लक्ष्य

इस बार 10 हजार बच्चों से निबंध लिखवाने का लक्ष्य

7 वीं जिलास्तरीय निबंध प्रतियोगिता दो समूह में होगी आयोजित

जबलपुर (जय लोक)। मित्रसंघ द्वारा नगर निगम जबलपुर तथा मेगामाइंड के साथ 7 वीं जिलास्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 10 हजार से अधिक बच्चों से निबंध लिखवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष 8300 बच्चों ने निबंध लिखे थे।

इस वर्ष प्रतियोगिता दो समूहों में आयोजित की जा रही है। कक्षा 6 वीं से 8 वीं तक गु्रप ए के लिये निबंध लेखन का विषय ‘संस्कारधानी का विकसित स्वरूप नगर निगम की भूमिका स्वच्छता के नए आयाम’ हैं। कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक ग्रुप बी के लिये प्रधामंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश की उन्नति एवं वैश्विक प्रभाव विषय रखा गया है।

प्रत्येक गु्रप के लिये विजेताओं को प्रथम पुरुस्कार 11 हजार, द्वितीय पुरुस्कार 5100 रुपये तथा तृतीय पुरुस्कार 3100 रुपये का दिया जा रहा है। प्रतियोगिता के विजेताओं को अन्य पुरुस्कार भी दिये जायेंगे। महापौर द्वारा एक लाख रुपये के नगद पुरुस्कार दिये जायेंगे। अन्य पुरुस्कारों में साईकिल, मेडल्स-ट्राफी, गिफ्ट हैंपर, नगद राशि, प्रमाण पत्र भी दिये जायेंगे। उत्कृष्ट लेखन करने वाले 15 सौ बच्चों को स्कूली बैग दिये जायेंगे।

जबलपुर की लगातार उपलब्धियों पर महापौर आयुक्त और टीम को मंत्री राकेश सिंह ने दी बधाई

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » इस बार 10 हजार बच्चों से निबंध लिखवाने का लक्ष्य

Top Headlines

राम मंदिर के चंदे को लेकर जयराम ने भाजपा को घेरा पूछा-कितने करोड़ लोगों ने कितना दान दिया?

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी, शाह और योगी से कहा- व्यापक जाँच क्यों नहीं कराई जा रही नई दिल्ली। अयोध्या

Live Cricket

error: Content is protected !!