Download Our App

Home » Uncategorized » एक कुंए ने ले ली 4 भाईयों की जान, खेलते समय हुआ हादसा

एक कुंए ने ले ली 4 भाईयों की जान, खेलते समय हुआ हादसा

अशोकनगर। अशोकनगर जिले के चंदेरी क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। एक ही परिवार के चार मासूम भाइयों की खेत में बने कुएं में डूबने से मौत हो गई। चारों बच्चों की उम्र 10 वर्ष से कम थी। सुबह घर से खेलने के लिए निकले भाई कब गांव की सीमा पार कर खेतों तक पहुंच गए, इसका परिवार को पता ही नहीं चला। दोपहर में कुएं से शव मिलने के बाद हादसे की जानकारी सामने आई।
मृतकों की पहचान देव (9), त्रिदेव (7), महादेव (6) और प्रियंश (4) के रूप में हुई है। चारों बच्चे विक्रमपुर निवासी बलवीर कुशवाहा के बेटे थे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया। जिस परिवार में सुबह तक बच्चों की चहल-पहल थी, वहां कुछ ही घंटों बाद चीख-पुकार मच गई।
सुबह घर से निकले फिर नहीं लौटे
बताया गया कि बलवीर कुशवाहा मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बच्चों की मां फिलहाल अपने मायके में रह रही हैं। चारों भाई अपनी दादी के साथ रहते थे। सोमवार सुबह सभी बच्चे घर से बाहर खेलने के लिए निकले थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वे वापस नहीं आए तो दादी ने पहले आसपास और फिर गांव में उनकी तलाश शुरू की। परिजनों को यह जानकारी नहीं थी कि बच्चे खेलते हुए गांव से बाहर खेतों की ओर चले गए हैं। परिवार के लोग उन्हें गांव में और आसपास तलाशते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » एक कुंए ने ले ली 4 भाईयों की जान, खेलते समय हुआ हादसा

Top Headlines

राम मंदिर के चंदे को लेकर जयराम ने भाजपा को घेरा पूछा-कितने करोड़ लोगों ने कितना दान दिया?

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी, शाह और योगी से कहा- व्यापक जाँच क्यों नहीं कराई जा रही नई दिल्ली। अयोध्या

Live Cricket

error: Content is protected !!