
10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर 5 हिस्सों में बंटेगा
नई दिल्ली (ईएमएस)। फार्मा सेक्टर की कंपनी एनलान हैल्थकेयर ने निवेशकों के लिए बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के साथ-साथ बोनस शेयर देने का भी ऐलान किया है। कंपनी ने इसकी जानकारी शेयर बाजारों को दे दी है। इस खबर के बाद सोमवार को कंपनी के शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहने की संभावना है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 4.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 116.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। कंपनी की ओर से एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में विभाजित किया जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये रह जाएगी।

स्टॉक स्प्लिट का उद्देश्य शेयर को अधिक किफायती बनाना और बाजार में उसकी लिक्विडिटी बढ़ाना माना जाता है। स्टॉक स्प्लिट के साथ ही कंपनी ने बोनस शेयर देने की भी घोषणा की है। कंपनी के अनुसार 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर बोनस के रूप में दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है।

अगर शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसी अवधि में बीएसई सेंसेक्स भी लगभग 7.36 प्रतिशत नीचे आया है। हालांकि पिछले छह महीनों में कंपनी के शेयर को होल्ड करने वाले निवेशकों को करीब 26 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।

एआई अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकता लेकिन उन कारणों से जिनकी चर्चा नहीं
Author: Jai Lok







