Download Our App

Home » News » एसपी कार्यालय में महिलाओं के बीच चले लात घूंसे,देखिये वीडियो

एसपी कार्यालय में महिलाओं के बीच चले लात घूंसे,देखिये वीडियो

जबलपुर (जयलोक)। एसपी कार्यालय में आज जनसुनवाई के दौरान दो महिलाओं ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। महिलाओं के बीच जमकर बहस हुई और कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुँच गया।

दोनों महिलाओं ने एक दूसरे के साथ जमकर हाथापाई की, एक दूसरे को लात घूंसे बरसाए और गाली गलौच की। एसपी कार्यालय में हुए इस विवाद की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि एक महिला अपनी शिकायत लेकर आज एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में पहुँची थी। तभी पीछे से दूसरी महिला भी जिसकी शिकातय लेकर पहली महिला जनसुनवाई में आई थी। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला हाथापाई तक पहुँच गया। कहा जा रहा है कि दोनों महिलाएं रांझी क्षेत्र की रहने वाली हैं और दोनों के बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका है। जिसकी शिकायत रांझी थाने में भी दर्ज कराई जा चुकी है।

लोगों ने बनाया वीडियो- एसपी कार्यालय में दोनों महिलाओं के बीच हुए इस विवाद का वहां उपस्थित लोगों ने वीडियो भी बनाया। विवाद के दौरान महिलाएं पाँच सौ रूपये लेने की बात कह रहीं थी। जिससे यह पता चल रहा है कि महिलाओं का विवाद पाँच सौ रूपये के लेनदेन को लेकर हुआ है। वहीं इस मामले में दो अन्य लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। पुलिस ने दोनों महिलाओं से पूछताछ कर विवाद के कारणों का पता लगा रही है।

 

देश के प्रमुख ठिकानों पर ड्रोन अटैक की आशंका

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » एसपी कार्यालय में महिलाओं के बीच चले लात घूंसे,देखिये वीडियो

Top Headlines

Live Cricket