
चेरीताल दुकान की घटना
जबलपुर (जयलोक)। चेरीताल में रात के सन्नाटे में चोरों के हौसले बुलंद हैं। दो दिनों पूर्व यहां देर रात एक दुकान के बाहर लगी ऐसी की वायर और पाईप लेकर एक चोर फरार हो गया। चोर लोगों की नजरों से तो बच गया लेकिन तीसरी आँख सीसीटीवी में उसकी यह हरकत कैद हो गई। सुबह दुकान संचालक अपनी दुकान पहुँचा तो वह भी चोर की यह हरकत देखकर दंग रह गया।

चोरी की यह घटना चेरीताल स्थित एक फ्लेक्स की दुकान में हुई। दुकान संचालक अहजर का कहना है कि बुधवार रात को वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। देर रात बारिश हो रही थी तभी एक मोटर साइकिल सवार युवक दुकान के बाहर आया और मोटर साइकिल पर चढक़र दुकान के बाहर लगा एसी का वायर और पाइप चोरी कर ले गया। सुबह जब वे दुकान पहुँचे तो उन्होंने देखा कि एसी का पाइप गायब था। जिसके बाद उन्होंने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को चैक किया तो चोर की हरकत का पता चला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।

Author: Jai Lok






