Download Our App

Home » News » कई वर्षों से फरार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, काम्बिंग गश्त से पकड़े गए 222 अपराधी

कई वर्षों से फरार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, काम्बिंग गश्त से पकड़े गए 222 अपराधी

जबलपुर (जय लोक)। अपराधिक वारादातों की रोकथाम और बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुँचाने के लिए बीती रात कांम्बिंग गश्त में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी बदमाशों को पकडऩे दौड़े। जिसमें कई दिनों से फरार 222 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ करने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाही की जा रही है।

थानों में लंबित वारंटों की तामीली तथा मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कांबिंग गश्त हेतु आदेशित किया किया। आदेश के तहत रात्रि 9 बजे से रात्रि 2 बजे तक पुलिस अधिकारी कर्मचारी बदमाशों को पकडऩे के लिए गली मोहल्लों और सडक़ों पर तैनात रहे।

कॉम्बिग गश्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।

टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गश्त के दौरान कई वर्षों से फरार 119 गैर म्यादी वारिटयों एवं 78 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 25 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही कांबिंग गश्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।

तिरुपति लड्डू विवाद: टीटीडी ने बिना जाँच के खरीदा 70 लाख किलो घी

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » कई वर्षों से फरार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, काम्बिंग गश्त से पकड़े गए 222 अपराधी

Top Headlines

Live Cricket