Download Our App

Home » शिक्षा » कम फीस में उच्च शिक्षा के लिए आदर्श बना सिंधु विद्या मंदिर

कम फीस में उच्च शिक्षा के लिए आदर्श बना सिंधु विद्या मंदिर

कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने किया बच्चों से संवाद, कहा लगेंगी स्मार्ट क्लास

जबलपुर (जयलोक)। शहर के पिछड़े क्षेत्र के ऐसे बच्चे जो पढऩा तो चाहते है लेकिन आर्थिक आभाव में और अन्य परेशानियों के कारण पढ़ाई नहीं कर पा रहे है ऐसे बच्चों की सहर देकर शिक्षा प्राप्त करवाकर अपने पैरों पर खड़ा करने के संकल्प के साथ सिंधु विद्या मंदिर शाला के आदर्श शाला के रूप में काम कर रही है। सिंधी विद्या समिति के अध्यक्ष के रूप में काम करे रहे भाजपा के युवा नेता सोनू बचवानी अपने पिता स्व किशोर बचवानी के इस प्रकल्प और संकल्प को आगे बढ़ा रहे है। आज यहाँ हिंदी मीडियम के 10 वीं तक के बच्चों को और अंग्रेजी मीडियम के 8 वीं तक के बच्चों को शिक्षित करने की व्यवस्था है। वर्तमान में पाँच सौ बच्चे यहाँ शिक्षा प्राप्त कर रहे है। दो सौ – ढाई सौ रूपये की नाम मात्र फीस लेकर इन बच्चों को जीवन में शिक्षा का महत्व समझने का काम किया जा रहा है।
उच्च योग्य शिक्षा पढ़ा रहे बच्चों को- इस साल में बच्चों को पढऩे के लिए उच्च योग्यता वाले शिक्षकों को मंडे के आधार पर समिति द्वारा जिम्मेदारी सौंप गई है। हाल ही में हुई परीक्षाओं में इस शाला के बच्चों ने 70 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए हैं। जो यहां की शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को दर्शाता है। यहां पर कंप्यूटर क्लास भी लगाई जाती है, अन्य बड़े निजी स्कूलों की तरह सालाना खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम केलवा हरवा गतिविधि होती है जिससे यहां पढऩे वाले बच्चों को किसी भी प्रकार का अंतर महसूस ना हो। कल इस विद्यायल में लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह ,विधायक अशोक रोहाणी ,नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज का आगमन हुआ। जहां सभी अतिथियों ने छात्र छात्रों से संवाद करते हुए उत्कृष्ट भविष्य बनाने का मंत्र छात्रों को दिया साथ प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पुरुषकृत किया। मंत्री श्री राकेश सिंह ने छात्र छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे सामने बैठा ये यह सुनेहरा बचपन कल का भविष्य है। जो हमारी ताकत को बढ़ाएगा और शिक्षा ही एक ऐसा मार्ग है जो जीवन की हर लड़ाई में आपको जीत दिलाएगी। श्री सिंह ने स्वामी विवेकानंद को स्मरण करते हुए बच्चों से बताया कि स्वामी जी कहा करते थे उठो , जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना है जाए। मै आपको आश्वस्त करता हु कि आपके विद्यायल में स्मार्ट क्लास जल्दी बनाई जाएगी । जिससे बच्चों की अत्यधिक लाभ होगा ।
विधायक रोहणी भी हुए शामिल
विधायक अशोक रोहाणी एवं रिंकू विज ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे मन के सच्चे और कल का भविष्य होते है जब बच्चे शिक्षित होंगे तभी वो सही दिशा में कार्य कर पाएंगे। शाला को हर प्रकार का सहयोग देने का श्री रोहणी ने वादा भी किया है।सिंधु विद्या समिति के अध्यक्ष सोनू बचवानी ने बताया कि अत्यंत गौरवान्वित करने वाला पल है कि सिंधु विद्या समिति द्वारा जो बच्चों को मात्र 200 रुपए में शिक्षा प्रदान कि जाती है छोटे से विद्यायल से आज बच्चों ने पूरे शहर में मेरिट में आकर शाला का ही नहीं पूरे शहर का नाम रोशन किया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » शिक्षा » कम फीस में उच्च शिक्षा के लिए आदर्श बना सिंधु विद्या मंदिर

Top Headlines

राम मंदिर के चंदे को लेकर जयराम ने भाजपा को घेरा पूछा-कितने करोड़ लोगों ने कितना दान दिया?

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी, शाह और योगी से कहा- व्यापक जाँच क्यों नहीं कराई जा रही नई दिल्ली। अयोध्या

Live Cricket

error: Content is protected !!