Download Our App

Home » Uncategorized » कल विधानसभा का घेराव शहर से पाँच हजार कांग्रेसी पहुँचेंगे भोपाल

कल विधानसभा का घेराव शहर से पाँच हजार कांग्रेसी पहुँचेंगे भोपाल

जबलपुर (जय लोक)। मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का प्रदेशव्यापी विधानसभा घेराव कल 16 दिसम्बर को भोपाल में होने वाला है, जिसमें जबलपुर सहित पूरे मध्य प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल कूच करेंगे। वे भाजपा सरकार की वादाखिलाफी, प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार और अपराध, किसान समस्याओं आदि मुद्दों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव करेंगे। कल होने वाला विधानसभा घेराव मध्य प्रदेश की नई सुबह का आगाज होगा। भाजपा अब हर धोखे, हर झूठे वादे, और हर अन्याय का हिसाब मध्य प्रदेश की जनता से देने के लिए मजबूर होगी। इन्हीं मुद्दों को लेकर अब कांग्रेस सडक़ से सदन तक की लड़ाई लड़ेगी और भाजपा को जवाबदेह बनाएगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कल विधानसभा का घेराव शहर से पाँच हजार कांग्रेसी पहुँचेंगे भोपाल

Top Headlines

Live Cricket