
नई दिल्ली। भारत से अमेरिका जाने वाले सामानों पर ट्रंप प्रशासन 27 अगस्त से 50 फीसदी का बेतुका आयात शुल्क लगने जा रहा है।

इस कदम से रेडीमेड कपड़े, चमड़ा, रत्न और आभूषण जैसे मजदूर-आधारित क्षेत्रों पर गहरा असर पडऩे की आशंका है। अमेरिकी सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 27 अगस्त (अमेरिकी समयानुसार सुबह 12.01 बजे / भारतीय समयानुसार सुबह 9.31 बजे) से यह टैरिफ लागू हो जाएगा।

अभी तक भारतीय निर्यात पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लागू था। रूस से कच्चा तेल और सैन्य उपकरण खरीदने को लेकर अमेरिका ने अतिरिक्त 25 प्रतिशत पेनल्टी लगाई है, जिससे कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो जाएगा।





