Download Our App

Home » Uncategorized » कांगे्रस पार्षदों ने दिया धरना, पार्षद मद के कार्य ना होने से हैं नाराज

कांगे्रस पार्षदों ने दिया धरना, पार्षद मद के कार्य ना होने से हैं नाराज

जबलपुर (जयलोक)। शहर विकास कार्यों में लेट लतीफी को लेकर आज कांगे्रस पार्षदों ने महापौर कार्यालय में धरना दिया। कांगे्रस पार्षदों का आरोप है कि निर्माण कार्य रूके हुए हैं जनता को समस्याएं हो रही हैं लेकिन महापौर को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं हैं।

इसलिए यह निर्णय लिया गया कि कांगे्रस पार्षद आज महापौर कार्यालय के सामने धरना देकर जनता की बात महापौर तक पहुँचाएंगे।
नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, सचेतक अयोध्या तिवारी ने बताया कि शहर में विकास कार्य चाहे वो अन्य मद के हों, चाहे पार्षद मद के हों सभी निर्माण कार्य रूके हुये हैं।

ठेकेदार और नगर सत्ता के आपसी झगड़े का भुगतान शहर को भुगतना पड़ रहा है। इन सब घटनाओं के क्रम में महापौर की चुप्पी दर्शाती है कि उनको शहर की जनता की समस्याओं से कोई सारोकार नहीं है। शहर की समस्याओं जैसे-विभिन्न निर्माण कार्यों के रूके होना, कचरा संग्रहण में परेशानी, जल प्लावन, पेयजल की अनुपलब्धता, ठेकेदारों का भुगतान न होने से निर्माण कार्यों का ठप्प होना। इन सभी मुद्दो को लेकर कांग्रेस पार्षद दल द्वारा आज 1 बजे से 3 बजे तक महापौर कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।

दिल्ली के पाँच स्कूलों को मिली बम की धमकियाँ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कांगे्रस पार्षदों ने दिया धरना, पार्षद मद के कार्य ना होने से हैं नाराज

Top Headlines

Live Cricket