Download Our App

Home » Uncategorized » कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

खडग़े और खेड़ा कर्नाटक से तो मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन मैदान में
नई दिल्ली (जयलोक)। कांग्रेस आलाकमान ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 7 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है, जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने अपने वफादारों को इनाम तो दिया है, बल्कि राहुल गांधी की पसंद का भी पूरा ख्याल रखा है। सूची में सबसे बड़ा नाम खुद मल्लिकार्जुन खडग़े का है, जो कर्नाटक से एक बार फिर उच्च सदन का रुख करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा को कर्नाटक से राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर सबको चौंका दिया है। राजस्थान के मूल निवासी खेड़ा पिछले लंबे समय से पार्टी के लिए फ्रंटफुट पर मोर्चा संभाल रहे थे। असम में कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहे खेड़ा के लिए पार्टी का यह फैसला उनकी तपस्या के फल के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस की इस सूची में राहुल गांधी की छाप साफ नजर आ रही है। मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन और तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया है, जिन्हें राहुल गांधी का बेहद करीबी माना जाता है। प्रवीण चक्रवर्ती, जो प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष हैं, उनकी उम्मीदवारी को तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके के समर्थन से बड़ा बल मिला है। वहीं, खडग़े के मीडिया सलाहकार प्रणव झा को झारखंड से चुनावी मैदान में उतारा है।
खडग़े ने उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक न्याय का भी ध्यान रखा है। इन सात नामों में से 4 उम्मीदवार अगड़ी जाति से, 2 दलित और 1 अल्पसंख्यक समुदाय मंसूर अली खान से ताल्लुक रखते हैं। कर्नाटक में संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस चार में से तीन सीटें आसानी से जीत सकती है। शुक्रवार को मल्लिकार्जुन खडग़े बेंगलुरु में अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जहां खुद राहुल गांधी उनकी हौसला अफजाई के लिए मौजूद रहेंगे। झारखंड में भी खडग़े ने खुद सीएम हेमंत सोरेन से बात कर अपनी दावेदारी मजबूत की है। अब देखना यह होगा कि 18 जून को आने वाले नतीजे कांग्रेस की इस नई टीम के लिए कितने सुखद रहते हैं।
बीजेपी ने मध्य प्रदेश से उम्मीदवार किए घोषित
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान की सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार घोषित किया है। बीजेपी ने विभिन्न राज्यों से राज्यसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। गुजरात से राजू भाई शुक्ला और मान सिंह परमार, राजस्थान से अलका पुनिया को पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। बता दें कर्नाटक की चार राज्यसभा और सात विधान परिषद सीट पर चुनाव के लिए अधिसूचना बीते सोमवार को जारी की गई, जिसके तहत मतदान 18 जून को होगा। राज्यसभा सदस्य के रूप में खरगे के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इरन्ना कडाडी और नारायण कोरगप्पा तथा जनता दल (सेक्युलर) के एचडी देवेगौड़ा का कार्यकाल 25 जून को समाप्त होने वाला है, जिसके मद्देनजर इन चार सीट पर चुनाव कराए जा रहे हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ जून है।

 

बिजली चोरी पकडऩे पर महिला अधिकारी से अभद्रता, वाहनों की चांबियाँ छीनी, दर्ज हुई एफआईआर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

Top Headlines

Live Cricket