Download Our App

Home » News » कांग्रेस पार्षद मनीष पटेल से त्रस्त युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की

कांग्रेस पार्षद मनीष पटेल से त्रस्त युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की

जबलपुर (जय लोक)। एक कांग्रेस पार्षद पर भूमाफिया होने का आरोप लगाने वाले और परेशान हो रहे युवक ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में सुनवाई ना होने पर मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया है। गनीमत यह रही कि अन्य अधिकारियों की मदद से युवक को ऐसा करने से रोक लिया गया। वहीं इस दौरान युवक बार बार न्याय की माँग कर रहा था।
पीडि़त युवक का नाम संजय पटेल बताया जा रहा है जो कलेक्टर कार्यालय में अपनी शिकायत लेकर पहुँचा था। पीडि़त युवक ने कांग्रेस पार्षद मनीष पटेल और एक अन्य व्यक्ति पर उसकी पुश्तैनी जमीन धोखाधड़ी से बेचने और मानसिक रूप से प्रताडि़त करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि वह लंबे समय से न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।
पीडि़त ने सिद्धार्थ गौतम और पार्षद मनीष पटेल पर उसकी संजीवनी नगर में 2 एकड़ जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। युवक के अनुसार सिद्धार्थ गौतम ने उसकी जमीन के मूल दस्तावेज जबरन छीन लिए और पार्षद मनीष पटेल की मिलीभगत से इस भूमि को 40 लाख रुपए में विक्रय कर दिया। युवक ने यह भी बताया कि पार्षद द्वारा उसे लगातार डराया-धमकाया जा रहा है और जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही हैं। इस मामले की शिकायत पूर्व में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से की गई थी, परंतु कोई ठोस कार्यवाही न होने के कारण उसे कलेक्ट्रेट में आत्महत्या करने मजबूर होने का यह कदम उठाना पड़ा। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल युवक को उचित जाँच का आश्वासन दिया है। प्रशासन ने इस पूरे प्रकरण की फाइल तलब की है ताकि धोखाधड़ी के दावों की सत्यता जाँच की जा सके।

इनका कहना है

पैसे हड़पने के लिए लगाया गया झूठा आरोप
संजय पटेल ने जो आरोप लगाए हैं वे पूरी तरह से झूठे हैं। जिस जमीन को हड़पने के आरोप संजय ने लगाए हैं वो जमीन उन्होंने किसान से खरीदी थी। यह मामला न्यायालय में भी लंबित हैं। वहीं संजय पूर्व में भी इस तरह की हरकत कर चुका है ताकि जिससे उसने पैसे उधार लिए हैं उन्हें रकम ना लौटानी पड़े। अब संजय उनसे भी पैसे हड़पना चाहता है इसलिए उसने यह आरोप लगाया है।
मनीष पटेल, कांगे्रस पार्षद
नहीं आई थाने में शिकायत
मनीष पटेल द्वारा थाने में कोई शिकायत नहीं की थी। बल्कि मनीष पटेल के खिलाफ कई शिकायतें की गईं हैं।
बीडी द्विवेदी, संजीवनी नगर थाना प्रभारी

माफी ना माँगने की हठधर्मिता के कारण, आईएएस अधिकारी ने उछाला मंत्री पर आरोपों का कीचड़, महिला अधिकारी से बदतमीजी पर अगर सिख संगत सडक़ पर उतरती तो कौन लेता जवाबदारी…सरकार या अधिकारी ?

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » कांग्रेस पार्षद मनीष पटेल से त्रस्त युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की

Top Headlines

Live Cricket