Download Our App

Home » अपराध » कार्यालय में घुसकर पटवारी को धमकी

कार्यालय में घुसकर पटवारी को धमकी

जमीन का नक्शा पास कराने को लेकर हुआ विवाद

जबलपुर (जय लोक)। पनागर थाना अंतर्गत हल्का पटवारी को कार्यालय में घुसकर धमकाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पटवारी ने भी थाने पहुँचकर धमकाने वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है लेकिन इस मामले में आज पटवारी द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

सिंगलदीप के कार्यालय में शासकीय कार्य कर रहे एक पटवारी को खुली धमकी दी गई है कि किसान जैसे कहता है, वह वैसा ही करें। वरना बाहर निकल फिर हम देखते हैं। यह वाक्या सिंगलदीप में मंगलवार को हुआ है, जिसमें ग्रामीणों की मदद से पटवारी को बाहर निकला गया और मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सिंगलदीप ग्राम पंचायत के पटवारी विष्णु सिंह धुर्वे के दफ्तर में किसान आईडी का कार्य कर रहे थे। तभी गांव का रहने वाला सुनील उपाध्याय कार्यालय में आया और जमीन संबंधी विवाद करने लगा। सुनील का कहना था कि जैसा वह कह रहा है, नक्शा उसी के हिसाब से बनाया जाए। पटवारी का कहना था कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ही काम किया गया है। वह उसे कैसे बदल सकता है। इस बात पर बहसबाजी करते हुए सुनील ने अपशब्द कहे और जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पटवारी कैमरे में कैद – मौके पर सुनील की धमकी के बाद पटवारी कक्ष से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। मौेके पर सुनील बाहर निकलने की धमकी देता है। इस बात पर गांव के अन्य किसानों ने पटवारी को जैसे-तैसे बाहर निकाला, जिसके बाद वे थाने पहुंच सके। यह पूरा घटनाक्रम कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

 

भाजपा ने 35 और कांग्रेस ने 70 कठिन सीटों पर लगाया ध्यान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » कार्यालय में घुसकर पटवारी को धमकी

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!