Download Our App

Home » जबलपुर » कार को ट्राले ने मारी टक्कर, 8 लोग घायल

कार को ट्राले ने मारी टक्कर, 8 लोग घायल

जबलपुर (जयलोक)। पाटन थाना अंतर्गत गुरू पिपरिया गाँव के समीप एक हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हादसा कार और ट्राले की भीषण भीड़त से हुआ। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे में घायल लोगों को किसी तरह वाहनों से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

हादसे के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रॉला क्रमांक एचआर-38-एएल-3399 जबलपुर से लोहे के गर्डर लेकर पाटन की ओर जा रहा था। इसी दौरान पाटन से जबलपुर आ रही ईको गाड़ी उसकी चपेट में आ गई। ईको वाहन में चालक सहित 8 से 10 महिलाएं और बच्चे सवार थे।

टक्कर के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सडक़ से घिसटता हुआ ट्रॉले के साथ खेत में जा पहुंचा। हादसा इतना जबर्दस्त था कि ईको का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक स्टेयरिंग व केबिन के बीच बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद वाहन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। हादसे में घायल महिलाओं और बच्चों सहित सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

कॉकरोच पार्टी समर्थकों की पिटाई पर संसद में हंगामा अखिलेश बोले- बेटियों के कपड़े फाड़े, ये अधिकार किसने दिया

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » कार को ट्राले ने मारी टक्कर, 8 लोग घायल

Top Headlines

Live Cricket