Download Our App

Home » Uncategorized » कार पर गिरा हाइवा, एक की मौत, 6 घायल

कार पर गिरा हाइवा, एक की मौत, 6 घायल

जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर भोपाल नेशनल हाईवे पर आज एक बड़ा हादसा हो गया यहां ब्रिज के नीचे से गुजर रही कार पर अचानक हाईवा गिर गया जिससे कार में सवार एक की मौत हो गई तो वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मामला शहपरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के बाद कार में फंसे हुए लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया है। सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जाँच शुरू कर दी है। शहपुरा थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने बताया कि हादसा हाइवा चालक की लापरवाही से हुआ है। हाईवा फ्लाईओवर से नीचे कार पर गिरा है। हालांकि हादसा किन कारणों से हुआ इसकी जाँच की जा रही है।

लोकसभा में मोदी के खिलाफ नारे लगे विपक्ष ने कहा भारतीय किसानों से विश्वासघात हुआ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कार पर गिरा हाइवा, एक की मौत, 6 घायल
error: Content is protected !!