Download Our App

Home » Uncategorized » कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है। दो से तीन आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया है।
जानकारी के अनुसार, कुपवाड़ा जिले के जचलदारा के क्रुम्भूरा इलाके में एसओजी हंदवाड़ा ने आतंकियों की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की और मौके से भाग निकले।
एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जचलदारा के क्रुम्हूरा गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।
अधिकारी ने बताया कि इलाके में दो से तीन आतंकी फंसे हो सकते हैं। भारी गोलीबारी हुई। इलाके को सील कर दिया गया है। अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। वहीं, सुरक्षाबलों ने नागरिकों को घर के अंदर रहने और मुठभेड़ स्थल के आस-पास आवाजाही से बचने की सलाह दी है।

 

आर्थिक सर्वेक्षण प्रदेश की तीव्र प्रगति का प्रमाण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, प्रधानमंत्री मोदी के मंत्र पर मध्यप्रदेश में क्रियान्वयन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Top Headlines

Live Cricket