Download Our App

Home » Uncategorized » कुर्की करो-तालाबंदी करो, टैक्स जमा नहीं करने वालों पर कार्रवाई करो..

कुर्की करो-तालाबंदी करो, टैक्स जमा नहीं करने वालों पर कार्रवाई करो..

1 अप्रैल से करों की राशि होगी दो गुना, लोक अदालत से भी नहीं है राहत का प्रावधान

 जबलपुर (जय लोक)। अपने टैक्सों की वसूली को लेकर नगर निगम अब पूरी तरीके से सख्ती के मोड में आ चुका है। निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर अपर आयुक्त अंजू सिंह ने राजस्व निरीक्षक की बैठक ली। बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया कि नगर निगम के विभिन्न मदों में टैक्स नहीं जमा करने वालों के खिलाफ अब हर प्रकार से सख्त कार्रवाई की जाए। जो नगर निगम के टैक्स को जमा नहीं कर रहा है ऐसे लोगों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाए आवश्यकता अनुसार प्रतिष्ठानों और गोदामों पर कुर्की की कार्यवाही की जाये। महापौर जगत बहादुर सिंह और निगमायुक्त श्रीमति प्रीति यादव ने करदाताओं से समय पर टैक्स जमा करने की अपील की है।
निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार राजस्व वसूली अभियान को गति प्रदान करने अपर आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह के द्वारा समस्त संभाग के राजस्व निरीक्षकों के साथ राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली गई। समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त  ने सभी राजस्व निरीक्षकों, सहायक राजस्व निरीक्षकों, नोटिस सर्वरों को वसूली कार्य को प्राथमिकता के साथ करने  सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी बकायादारों को 173 एवं 174 के नोटिस जारी करें और सख्ती के साथ कुर्की एवं तालाबंदी की कार्रवाई कर वसूली करें। वसूली कार्य में जो भी समस्या आ रहीं हैं उन्हें त्वरित आपसी समन्वय बनाकर दूर करें और फील्ड में रहकर कार्य करें।
शहर के करदाताओं के पास बकाया करों की राशि 31 मार्च तक जमा कर अधिभार से बचने के लिए अब मात्र 9 दिन शेष बचे है। 9 दिन के उपरांत यानी 1 अप्रैल 2025 से समस्त बकाया करों की राशि दो गुना कर करदाताओं से करों की राशि सख्ती के साथ वसूल की जायेगी, जिसमें आने वाली लोक अदालत में भी राहत नहीं मिलेगी।

 

75 करोड़ तक पहुँच सकता धान घोटाला, प्रदेश शासन के निर्देश पर कलेक्टर सख्त

नगर निगम के हिस्से की 500 सौ करोड़ की जमीन 20 करोड़ में संजय पाठक के परिजनों के नाम!

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कुर्की करो-तालाबंदी करो, टैक्स जमा नहीं करने वालों पर कार्रवाई करो..

Top Headlines

Live Cricket