Download Our App

Home » अपराध » केंट के बंगलों में कौन रह रहा आर्मी ने शुरू की जाँच, सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम

केंट के बंगलों में कौन रह रहा आर्मी ने शुरू की जाँच, सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम

जबलपुर (जयलोक)। केंट क्षेत्र के बंगलों और उसके आसपास कौन कौन रह रहा है इसकी जाँच शुरू हो गई है। आर्मी ने इसकी जाँच शुरू कर यहां रहने वाले लोगों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं। केन्द्र सरकार केंट के सिविल एरिया को समीपस्थ निकार्यों के हवाले करने की दिशा में यह कदम है। इस ऑडिट के पीछे की केंट की सुरक्षा का हवाला दिया जा रहा है। जिसमें आर्मी के अधिकार क्षेत्र में आनेवाले बंगलों और बगीचोंं को लेकर संतर्कता बरती जा रही है।

इस आडिट या सर्वे के दौरान आर्मी स्टेशन सेल के अधिकारियों के साथ ही डिफेंस ईस्टेट आफिस (डीईओ), मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विंस (एमईएस) व कैंट बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। विवाद की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की भी मदद ली जाएगी।कहा जा रहा है कि केंट क्षेत्र में 29 बंगले हैं जिन्हें ओल्ड ग्रांड पर दिया गया है। इनमें अधिकांश सिविल लोग रह रहे हैं। कुछ बंगलों की मरम्मत ना होने से वे जर्जर हो चुके हैं। कुछ धरासाइ भी हो चुके हैं।

8 टीमें तैनात

बंगलों ऑडिट तैयार करने के लिए आर्मी ने आठ टीमों को लगाया है। जो बंगलों में वर्तमान में रह रहे लोगों की जानकारी हासिल कर रहे हैं। टीम में बंगलों में रहने वाले लोगों की जानकारी के साथ साथ परिवार में कितने लोग है यह भी जानकारी हासिल करेगी। सभी के दस्तावेज लिए जाएंगे और उनका वैरिफिकेशन किया जाएगा।
आर्मी के इस पहल से उन लोगों के पसीने छूट रहे हैं जो यहां की जमीनों पर प्लॉटिंग कर बेचने की फिराक में हैं या फिर बेच चुके हैं। इस दौरान यह भी जानकारी ली जाएगी कि वे यहां कितने सालों से रह रहे हैं और किस हैसियत से यहां रह रहे हैं।

संजय पाठक के खिलाफ  ईडी लोकायुक्त सहित चल रही 7 जाँचें, आदिवासियों से खरीदी गई जमीनों की जाँच कटनी एसपी ने भी शुरू की, बयान हुए दर्ज

भारत ने पाकिस्तान से सेंधा नमक के आयात पर लगाया प्रतिबंध चीन और अन्य देशों में करना पड़ रहा है निर्यात

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » केंट के बंगलों में कौन रह रहा आर्मी ने शुरू की जाँच, सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम

Top Headlines

Live Cricket