Download Our App

Home » जबलपुर » केबल बदलते समय गिरे विद्युत पोल

केबल बदलते समय गिरे विद्युत पोल

बड़ा हादसा टला, बाल- बाल बचे विद्युत कर्मचारी

जबलपुर (जय लोक)। मिलौनीगंज मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक घटना ने सबकी सांसे बढ़ा दी। यहां विद्युत पोल का केबल बदलने के दोरान दो जर्जर विद्युत पोल अचानक धरासायी हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब विद्युत कर्मी केबल बदलने के लिए पोल पर चढ़े हुए थे। जिस दौरान यह कार्य किया जा रहा था उस समय विद्युत लाइन चालू थी। विद्युत पोल के धारासायी होने से यहां तेज चिंगारियाँ और शार्ट सर्किट हुआ।
बताया जा रहा है कि घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में आज सुबह विद्युत केबल बदलने का कार्य किया जा रहा था। विद्युत विभाग के कर्मचारी केबल बदलने के लिए पोल पर चढ़े हुए थे। तभी अचानक ही दो विद्युत पोल जमीन से उखडक़र एक पेट से टकरा गए। खंभा गिरते ही तारों में तेज चिंगारियों के साथ शार्ट सर्किट हुआ और भीषण धमाका होने से सडक़ पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद नागरिकों ने तुरंत दौडक़र मलबे में फंसे विभागीय कर्मी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे स्कूली छात्र, उनके अभिभावक और आम राहगीर खंभों की चपेट में आने से बच गए।
जर्जर हो चुका था खंबा
बताया जा रहा है कि सालों पुराना यह विद्युत पोल काफी जर्जर हो चुका था। विद्युत कर्मचारी के चढ़ते ही विद्युत पोल जमीन से उखड़ गया और पेड़ पर टिक गया। तारों के भारी खिंचाव के चलते विद्युत आपूर्ति लाइन तुरंत टूट गई। सडक़ पर दोनों खंभे आड़े-तिरछे गिरने से वाहनों का आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और स्थानीय दुकानदारों में हडक़ंप मच गया।
बड़ा हादसा होने से टला
जिस जगह पर यह हादसा हुआ उस जगह से रोजाना स्कूली छात्रों और लोगों का आना जाना लगा रहता है। जिस दौरान यह हादसा हुआ उस समय और कोई वाहन यहां से गुजरता तो उसकी जान भी जा सकती थी। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों की माँग है कि खतरनाक खंभों को हटाकर नए सीमेंटेड खंभे लगाए जाएं और कार्य के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।

 

जाली नोट कांड: 11 हजार का ड्राइवर निकला 5 मकानों का मालिक!

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » केबल बदलते समय गिरे विद्युत पोल

Top Headlines

राम मंदिर के चंदे को लेकर जयराम ने भाजपा को घेरा पूछा-कितने करोड़ लोगों ने कितना दान दिया?

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी, शाह और योगी से कहा- व्यापक जाँच क्यों नहीं कराई जा रही नई दिल्ली। अयोध्या

Live Cricket

error: Content is protected !!