
दो साथी फरार, 20 प्रतिशत कमीशन लेकर खिला रहे थे सट्टा
जबलपुर (जय लोक) 20 प्रतिशत कमीशन लेकर क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले दो सटोरियों को पुलिस ने दबोचा है। वहीं उनके दो अन्य साथी अभी फरार हैं। गोराबाजार थाना प्रभारी नेहरू सिंह खण्डाते ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि दत्त टाउनशिप में फ्लेट नम्बर 503 में कुछ व्यक्ति मुम्बई और लखनऊ के बीच आईपीएल क्रिकेट मैच टीव्ही में देखकर अपने मोबाइल से आनलाईन हारजीत की बाजी लगवा रहे हैं। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, दत्त टाउनशिप में फ्लेट नम्बर 503 में 2 व्यक्ति मोबाइल से आनलाईन आईपीएल सट्टे का दाव लगाते मिले। नाम पता पूछने पर अपने नाम विकास जैन एवं अंकित कुमार सिंह बताया। विकास के कब्जे से सात मोबाईल, एलईडी टीव्ही, एक रिकार्डर एक कॉन्फ्रेंस बाक्स, जिसमें मोबाइल चार्जर लीड लगी हैं, एक रजिस्टर जिसमें लाखों का हिसाब किताब एवं ग्राहक का शार्ट नेम लिखा है नगदी 1 हजार रूपये बरामद किए गए। अंकित के कब्जे से एक मोबाईल, रजिस्टर जिसमें सट्टा के अंक रूपये तथा ग्राहक का शार्ट नेम लिखा है नगदी 1500 रूपये जप्त किये गये। सटोरियों से पूछताछ पर दोनों ने अपने 2 अन्य साथी संदेश जैन एंव विनोद मराठे के साथ मिलकर क्रिकेट सट्टा खिलाना स्वीकार किया।
आरोपियों ने बताया कि सट्टे में हारजीत का दाव लगवाकर आनलाईन रेडी अन्ना एप, फेसबुक, इंस्टाग्राम से इंटरनेट संसाधन का उपयोग कर पिछले 2 माह से आईपीएल का सट्टा खिला रहे थे। 20 प्रतिशत कमीशन हम लोगों को प्राप्त होता था, प्रतिदिन 5 से 10 हजार रूपये प्राप्त हो जाता था शेष रकम 80 प्रतिशत आनलाईन आईडी रेडी अन्ना देने वाले बुकी को जाता था। आरोपी विकास जैन, अंकित कुमार सिंह, संदेश जैन, विनोद मराठे के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

Author: Jai Lok







