Download Our App

Home » News » चेरीताल वार्ड को मिली नई सडक़ की सौगात, महापौर और विधायक ने किया 12 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन

चेरीताल वार्ड को मिली नई सडक़ की सौगात, महापौर और विधायक ने किया 12 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन

जबलपुर (जय लोक)। शहर के विकास कार्यों को गति देते हुए आज चेरीताल वार्ड में बुनियादी ढांचे की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। सरस्वती कॉलोनी पारिजात बिल्डिंग मार्ग से पारस कॉलोनी मोड़ तक बनने वाली नई सडक़ का विधि-विधान से भूमिपूजन संपन्न हुआ। क्षेत्रीय नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए श्रृदेय आचार्य श्री वासुदेव शास्त्री के आचार्यत्व में महापौर जगत बहादुर सिंह ’अन्नू’ एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डे ने संयुक्त रूप से इस निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

महापौर मद से स्वीकृत इस परियोजना की लागत 12 लाख रूपये है, इस सडक़ की लंबाई 116 मीटर एवं चौड़ाई 6 मीटर है। इस मार्ग के बनने से सरस्वती कॉलोनी और पारस कॉलोनी के सैकड़ों निवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

बढ़ेगी क्षेत्रीय कनेक्टिविटी-विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डे ने इस अवसर पर कहा कि वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं, वहीं महापौर जगत बहादुर सिंह ’अन्नू’ ने बताया कि शहर के हर कोने में बुनियादी सुविधाओं को पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।भूमिपूजन के अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य एवं वार्ड पार्षद विवेक राम सोनकर, पार्षद चेरीताल वार्ड श्रीमती प्रतिभा भापकर, आचार्य श्री विद्यासागर, मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, विवेकानंद मंडल अध्यक्ष अमर पटेल, नरेंद्र साहू, धीरू मिश्रा, मेवालाल छिरौल्या, नरेंद्र खरे, राजेन्द्र व्यौहार, प्रशांत महानूर कल्पना तिवारी, आशीष चौधरी, रंजीत सिंह ठाकुर, राधवेंद्र यादव लालू, मनोज सेन, किशोर बर्मन, नीरज तिवारी, शैलेश पटेल, माया गुजराती, अजय पटेल, नीरज तिवारी प्रभात यादव, आशीष साहू, सुलभ ताम्रकार, दिलीप तलरेजा, विध्येश भापकर, बबलू मिश्रा, दिलीप कोष्टा, संभागीय यंत्री सत्येन्द्र चक्रवर्ती, इंजीनियर खुशबू पटेल, सी.एस.आई. मोनिका तुमराम, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थिति रहे।

 

कांग्रेस विधायकों को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ का ऑफर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » चेरीताल वार्ड को मिली नई सडक़ की सौगात, महापौर और विधायक ने किया 12 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन

Top Headlines

Live Cricket