
जबलपुर जय लोक। आज बरगी डैम में चल रहे तलाशी अभियान के दौरान मुंबई से आए गोताखोरो , एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के दल को अलग -अलग समय पर दो बच्चों के शव और बरामद हुए हैं। इसके बाद मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। अधिकृत आंकड़ों के हिसाब से अभी मरने वाले दो लोगों की तलाश है।

वही इनकी संख्या बढ़कर कर ४ भी हो सकती है। आज सुबह 7:00 से बचाव दल तलाशी अभियान चल रहा था। जिन बच्चों के शव बरामद हुए हैं उसमें आयुध निर्माणी कमरिया के कर्मचारी नेता कामराज के बच्चे का शव शामिल है। दूसरा बच्चे का शव कोतवाली निवासी सोनी परिवार का है। 4 साल के बालक विराज सोनी और 5साल के श्रीतमिल पिता कामराज के शव आज देर शाम बरामद हुए हैं।


तलाशी अभियान अभी लगातार जारी रहेगा। आज दोपहर में भी विधायक नीरज सिंह,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, एसडीएम बरगी अभिषेक सिंह, सैन्य अधिकारी, एनडीआरफ दल प्रभारी आदि सभी बचाव कार्य पर निगरानी रखे हुए थे वह जरूरत अनुसार हर चीज उपलब्ध कराई जा रही थी। आज से मुंबई के गोताखोर के दल को भी तलाश में लगाया गया है ।
तेज हवाएं और लहरों खड़ी कर रही परेशानी
बचाव दल के लोगों का कहना है की मौसम हर थोड़ी देर में बदल रहा है। जिसके कारण तेज हवाएं पानी में बड़ी लहरी उठा रही है यहां तक की पानी के नीचे विजिबिलिटी बिल्कुल भी नहीं है। जिसके कारण उन्हें बचाव कार्य या खोज अभियान में बहुत दिक्कत हो रही है। हवा का दबाव अधिक हो जाने और लहरों बढ़ जाने के कारण बार बार तलाशी अभियान को रोकना पड़ रहा है। लेकिन टीम के प्रयास लगातार जारी है ।


Author: Jai Lok







