Download Our App

Home » Uncategorized » गढ़ाफाटक वाली बड़ी महाकाली को सवा किलो सोने का मुकुट अर्पित करने का लक्ष्य

गढ़ाफाटक वाली बड़ी महाकाली को सवा किलो सोने का मुकुट अर्पित करने का लक्ष्य

जबलपुर (जयलोक)। श्री वृहत महाकाली महोत्सव समिति कालीधाम गढ़ाफाटक में पिछले 126 वर्षों से स्थापित की जा रही माता महाकाली की प्रतिमा शहर के साथ-साथ पूरे प्रदेश में आस्था का केन्द्र है। श्रद्धालुओं की मंशा के अनुरूप समिति ने संकल्प लिया है कि माता महाकाली को सवा किलो सोने का मुकुट तैयार कराके चढ़ाया जाये। संकल्प बड़ा है लेकिन उससे बड़ी माता रानी की कृपा और श्रद्धालुओं की आस्था भी है।

जनसहयोग से ही यह संकल्प पूरा हो सकेगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बहुत से श्रद्धालुओं ने अपनी क्षमता के अनुसार अर्थदान करने की इच्छा भी व्यक्त की है। लिहाजा समिति ने श्रद्धालुओं के संकल्प को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है निधि संग्रह होने पर सवा किलो सोने का मुकूट तैयार कराके माता महाकाली के माथे पर यह मुकूट समार्पित किया जाएगा। निधि संग्रह का काम नवरात्र से प्रारंभ होगा। श्रद्धालु समिति के पदाधिकारियों से संपर्क कर यथा शक्ति दान से सकते है नगद और ऑनलाईन दान करने के विकल्प मौजूद रहेगे। इस कार्य हेतु इन नंबरों 8840271781, 7828953171, 9826150018  पर संपर्क किया जा सकता है।

सावधानी से करें ऑनलाइन दान
समिति के सदस्यों ने माता महाकाली के सभी भक्तों से अपील की है कि ऑनलाइन दान करने से पहले या नगद दान की राशि देने के पूर्व समिति सदस्यों से संपर्क कर सही स्थान पर ही दान करें।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की पहली दंडात्मक कार्यवाही, चूहा कांड में 50 हजार का जुर्माना, मेडिकल अस्पताल में विगत दिवस हुई थी घटना, मरीजों के पैर कुतरे थे चूहों ने

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » गढ़ाफाटक वाली बड़ी महाकाली को सवा किलो सोने का मुकुट अर्पित करने का लक्ष्य

Top Headlines

Live Cricket